Connect with us

DHAR

लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत करें,सफलता मिल ही जाएगी- कलेक्टर श्री सिंह

Published

on

धार 19 अगस्त 2021/ टोक्यो ओलम्पिक में भारत के द्वारा एक एतिहासिक प्रदर्शन किया गया है। जिसमें भारत के खिलाडियों के द्वारा अब तक का सवर्श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। जिसमें 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रान्ज मेडल जीते गये है। जिसकी खुशी में एवं इस स्वर्णिम पल को यादगार बनाने के लिये गुरूवार को भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र धार पर इस जीत का जश्न मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, विशिष्ट अथिति पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष छोटू जी शास्त्री उपस्थित थे। सवर्प्रथम अतिथियों के द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर श्री ध्यानचन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर कायर्क्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण के खिलाडियों के द्वारा केक काटकर ओलम्पिक में भारत की विजय का जश्न मनाया गया। साथ ही सभी अतिथियों द्वारा पूर्व ओलंपिक खिलाडी दुलीचन्द डामोर, एशियन सिल्वर मेडलिस्ट सूबेदार विश्वास कुमार एवं अन्तरार्ष्ट्रीय खिलाडी नन्दकिशोर रावत का सम्मान किया गया। इसी कड़ी में कायर्क्रम में धुलचन्द डामोर, विश्वास कुमार एवं नंदकिशोर रावत के द्वारा अपने खेल जीवन के अनुभव साझा किये और खिलाडियों को बताया कि जीत के लिये बडा लक्ष्य निधर्रित करे और इसकी प्राप्ति छोटे छोटे लक्ष्यों से पूरा करे।
कायर्क्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सबसे पहले लक्ष्य तय होता है, जिससे सफलता खुद ब खुद चली आती है। जिस तरह हाल ही में टोक्यो ओलम्पिक में भाला फेक प्रतियोगिता में नीरज कुमार ने गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम स्वणिर्म अक्षर में लिखा है। इसी तरह हर खिलाडी को अपना लक्ष्य गोल्ड मेडल की तरह तय कर लेना चाहिए। विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह ने कहा कि हार जीत का कोई मायने नही होता है। हर खिलाडी में एक जज्बा होना चाहिए जिस तरह देश ने 7 पदक हासिल किये है। यह भी एक बडी उपलब्धि है कि आज धार का नाम पूरे देश मे प्रसिद्ध है। अगर बेडमिंटन की चर्चा देश में कही भी होती है तो सबसे पहले धार का नाम आता है। पंडित छोटू शास्त्री ने कहा कि धार की धरा में हर क्षेत्र में होनहार खिलाडी छुपे है। जिस तरह हीरे को तराशा जाता है। उसी तरह धार के खिलाडियों को भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र पर तराशा जा रहा है। कायर्क्रम के अन्त में केन्द्र प्रभारी श्री श्वेतांक वर्मा द्वारा केन्द्र की आगामी योजनाओ की जानकारी देते हुये अतिथियों का आभार माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!