Connect with us

DHAR

एक तस्वीर से पूरी कहानी बयां करने की क्षमता और ऐसी अनोखी सोच ही एक फोटोग्राफर को महान बनाती है- कलेक्टर श्री सिंह

Published

on

धार 19 अगस्त 2021/ कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने आज गुरूवार को धार डिस्ट्रिक्ट कैमरामैन एसोसिएशन एवं वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा फड़के स्टूडियो, खांडेराव टेकरी पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पहुँच कर पौधरोपण किया, साथ ही आयोजित होने वाली फोटोग्राफी प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन भी किया।
सर्वप्रथम श्री सिंह ने स्व. श्री फड़के साहब के स्टेच्यू पर माल्यार्पण कर कहा कि धार जिला एक ऐसा जिला है जिसने कला के क्षेत्र में अपनी अलग ही छबि पूरे देश मे कायम की है तथा एक तस्वीर से पूरी कहानी बयां करने की क्षमता और ऐसी अनोखी सोच ही एक फोटोग्राफर को महान बनाती है। श्री सिंह ने फोटोग्राफी को लेकर अपने कई अनुभव भी कार्यक्रम में मौजूद फोटोग्राफर्स से साझा किए। कार्यक्रम के दौरान कोविड में दिवंगत हुए वरिष्ठ फोटोग्राफर श्री गिरिराज जी उपाध्याय एवं डॉ सुरेंद्र यादव जी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता धार प्रेस क्लब के सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी डाँ. अशोक शास्त्री, विशेष अतिथि वरिष्ठ फोटोग्राफर आनंद  दीक्षित, पवन अग्रवाल, चेतन सोनी तथा हेमंत खानविलकर थे। कार्यक्रम में डाँ अशोक शास्त्री एवं आनंद दिक्षित ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में धार डिस्ट्रिक्ट कैमरामैन एसोसिएशन एवं वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य मौजूद थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ9 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!