Connect with us

RATLAM

वृद्धाश्रम, बाल संप्रेषणगृह के बाह्य परिसरों को सुंदर स्वरूप दिया जाएगा कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने किया निरीक्षण

Published

on

रतलाम 19 अगस्त 2021/ रतलाम स्थित बाल संप्रेषण गृह तथा वृद्धाश्रम का निरीक्षण कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा किया गया। इस दौरान बाहरी परिसरों में व्याप्त अव्यवस्था के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वृद्धाश्रम तथा बाल संप्रेषण गृह के बाहरी परिसरों को आकर्षक एवं सुंदर स्वरूप दिया जाए। बाहर पार्क विकसित किए जाए, पार्किंग बनाई जाए, वेटिंग रूम बनाए जाए गंदगी दूर की जाए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक श्री आर.के. मिश्रा भी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने वृद्धाश्रम तथा बाल संप्रेषण गृह के विभिन्न कक्षों, रसोईघरों का निरीक्षण किया, वृद्धजनों तथा बालकों से चर्चा की। वृद्धाश्रम में भोजन की गुणवत्ता के संबंध में वृद्धजनों से पूछताछ की। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा, इसके लिए एक डॉक्टर नियत करने के निर्देश दिए। वृद्धजनों को चर्चा के लिए बेसिक मोबाइल फोन उपलब्ध कराए जाएंगे। कलेक्टर ने प्रत्येक वृद्धजन के लिए एक पर्सनल केयर किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जिसमें रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुएं होंगी। कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के दौरान सभी बिस्तर पुराने हो जाने के कारण चेंज करने के निर्देश दिए गए। जिन कक्षों में प्रकाश की कमी पाई गई वहां अतिरिक्त बल्ब लगाने के निर्देश दिए गए, वायरिंग सुधार के लिए कहा गया। शौचालयों में वेस्टर्न कमोड सिस्टम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश कलेक्टर ने देते हुए कहा कि वे एक  माह पश्चात द्वारा दोबारा आएंगे तब तक तमाम निर्देशों का पालन सुनिश्चित हो जाए। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर सुश्री वास्कले को निर्देशित किया कि सभी निर्देशों का एक माह में पालन सुनिश्चित किया जाए। वृद्धा कंचनबाई द्वारा अपने उपचार के संबंध में जानकारी देने पर उनका विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार कराने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। बाल संप्रेषण गृह में निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद बालकों से चर्चा करते हुए दी जा रही सुविधाओं की जानकारी कलेक्टर ने ली। बालकों ने बताया कि भोजन अच्छी गुणवत्ता का दिया जा रहा है। कलेक्टर ने बालकों को स्किल डेवलपमेंट के संबंध में शिक्षा देने के निर्देश दिए। बालकों से कहा कि अच्छे नागरिक बनो, बाल संप्रेषण गृह में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री रजनीश सिन्हा ने कलेक्टर को दी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!