Connect with us

RATLAM

कलेक्टर कार्यालय में सदभावना की शपथ ली गई

Published

on

रतलाम 19 अगस्त 2021/  ”सदभावना दिवस”  के अवसर पर 19 अगस्त को रतलाम कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा अधिकारी, कर्मचारियों को सदभावना की शपथ दिलाई गई। सभी शासकीय सेवकों ने शपथ ली कि वे जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करेंगे। उन्होंने प्रतिज्ञा की कि हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाएंगे। इस अवसर अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन और अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि 20 अगस्त को मुहर्रम का शासकीय अवकाश होने के कारण 19 अगस्त को सदभावना दिवस की शपथ दिलाई गई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!