Connect with us

झाबुआ

भाई बहनों के प्रेम का प्रतीक पर्व है रक्षाबंधन :-डायरेक्टर चारुलता दवे

Published

on

अंकुरम ने धूमधाम से मनाया वर्चुअल रक्षाबंधन

झाबुआ- अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल झाबुआ द्वारा वर्चुअल रक्षाबंधन एक्टिविटी की गई । जिसमें सर्वप्रथम अर्चिता राठौर मैडम द्वारा बच्चों का स्वागत करते हुए इयरबड, रंगों एवं डोरी की मदद से राखी बनाना सिखाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की डायरेक्टर डॉ चारूलता लोकेश दवे द्वारा विद्यालय परिवार के सभी बच्चों एवं शिक्षकों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी । वर्चुअल रूप से मनाये जा रहे रक्षाबंधन पर्व के बारे में बच्चों को जानकारी देते हुए बताया चारुलता दवे ने बताया कि यह भाई बहनों के प्रेम का प्रतीक पर्व है । जहां बहन द्वारा अपने भाई को तिलक व चावल लगाकर सम्मान किया जाता हैं ।उसके बाद बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं दोनों एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं उसके बाद बहन द्वारा अपने भाई की आरती उतारी जाती है ।  खुशी के इस मौके पर भाई अपनी बहन को  उपहार भी देता है । इस प्रकार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन  मनाया जाता है।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में रुचिका शाह मैडम द्वारा रक्षाबंधन का कार्ड बनवाया गया। उसके तुरंत बाद प्रीति तिवारी मैडम द्वारा बच्चों को फूलों का तारों का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है गीत पर नृत्य करवाया गया , जिसे बच्चों ने बहुत अच्छे से एंजॉय किया । सुरभि गोयल मैडम द्वारा राखी की थाली किस तरह सजाई जाती है यह बच्चों को सिखाया एवं साथ ही बच्चों ने अपने-अपने घर पर थाली को सजाया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!