Connect with us

झाबुआ

25-26 अगस्त को जिले के सभी कोविड सेंटरों में वैक्सीनेशन होगा- कलेक्टर

Published

on


टीकाकरण के लिये महाअभियान- 2.0
झाबुआ, – । कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिये कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड नियंत्रण के लिये रणनीति बनाई गई है। झाबुआ जिले को कोविड मुक्त जिला बनाने के लिये शतप्रतिशत टीकाकरण का संकल्प लिया है। जिसके तहत जहां पर वैक्सीनेशन कम हुआ है। वहां पर खाटला बैठक आयोजित की जाएगी एवं ग्रामवार सूची के आधार पर किन लोगों ने अपना टीका लगवाया है एवं किन लोगों का टीका लगाना शेष है। इस आधार पर इस महाअभियान में टीकाकरण किया जाएगा। महाअभियान का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 के संक्रमण से झाबुआ जिले को सुरक्षित करना है। जिसमें हर व्यक्ति को टीकाकरण हो जाए एवं उसका परिवार सुरक्षित हो जाए। चुंकि कोविड-19 का संक्रमण काल समाप्त नहीं हुआ है। किसी भी समय कोई भी व्यक्ति इसके संक्रमण का शिकार हो सकता है। इसके लिये इस महाअभियान चलाने के लिये जिले के सभी जनप्रतिनिधि, धार्मिक संगठन, धर्मगुरू, सामाजिक संस्थाएं, शासकीय अधिकारी, कर्मचारी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देकर इस अभियान को सफल बनाने के लिये एवं झाबुआ को शतप्रतिशत सुरक्षित करने के लिये एवं अपनो को सुरक्षित करने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की अपील की गई है। सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करावाई गई है।
टीकाकरण के लिये इस महाअभियान हेतु जिला स्तर से जिला अधिकारियों को दायित्व दिया गया है कि वे अपने निर्धारित गांव में शतप्रतिशत टीकाकरण करवाएगें एवं इस हेतु लोगों को जागृत करने के लिये यहां पर खाटला बैठक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करेंगे। टीकाकरण के लिये जिले के सभी अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी, सामाजिक संगठन, राजनैतिक संगठन, धार्मिक संगठन, के प्रतिनिधि यह सुनिश्चित करेंगे कि हमने टीका लगवा लिया है। हम सुरक्षित है एवं हम अपनों को सुरक्षित करने के लिये इस अभियान में हमारा अहम योगदान देने का संकल्प लेगें।
आज की बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री जे.एस.बघेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री शिशिर गेमावत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्री अनिल भाना, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला सुश्री ज्योति परस्ते, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री एल.एन.गर्ग, सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग श्री प्रशांत आर्या, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्री जे.पी.एस.ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. श्री बी.एस.बघेल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. श्री राहुल गणावा, तहसीलदार रामा श्री आशिष राठौर, डीपीसी श्री एल.एन.प्रजापत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. श्री राजाराम खन्ना, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, समस्त ब्लाक मेडिकल आफिसर, समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!