Connect with us

RATLAM

आई एम वैक्सीनेटेड का स्टाम्प लगेगा टीका लगवाने वालों को

Published

on

रतलाम 23 अगस्त 2021/ प्रदेश में 25 एवं 26 अगस्त को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा कवच देने के लिये टीकाकरण महा-अभियान चलाया जायेगा। महा-अभियान के दौरान वैक्सीन लगवाने आये प्रत्येक नागरिक के हाथ के पंजे के पीछे की तरफ एक टिक और दो टिक के निशान वाला वैक्सीनेट स्टाम्प वैक्सीन लगवाने के बाद लगाया जायेगा।

एक टिक वाले स्टाम्प का अर्थ होगा कि व्यक्ति को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। दो टिक वाले स्टाम्प के मायने यह होंगे कि व्यक्ति को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं और वह वैक्सीनेट हो चुका है। ऐसे व्यक्ति अपने हाथ पर लगे दो टिक वाले स्टाम्प को अपनी दो ऊँगलियों से वी (V) बनाते हुए सेल्फी के द्वारा यह संदेश देंगे कि “आई एम वैक्सीनेटेड”।

टीकाकरण महा-अभियान में किये जा रहे इस नवाचार में वैक्सीनेट हुए व्यक्तियों की वैक्सीनेट स्टाम्प के साथ फोटो ली जाकर सोशल मीडिया पर शेयर की जायेगी। इससे आमजन में वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। आम नागरिक वैक्सीन लगवाकर सीएम ईवेंट पोर्टल पर भी अपने फोटो अपलोड कर सकेंगे। इसके लिये मार्गदर्शिका जारी की गई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ19 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!