Connect with us

RATLAM

वैक्सीनेशन महा अभियान 2 दिनों में लगेंगे 1 लाख टीके मीटिंग ज्वाइन नहीं की, पांच बाल विकास अधिकारियों का वेतन कटेगा

Published

on

रतलाम 23 अगस्त 2021/ रतलाम जिले में वैक्सीनेशन महा अभियान की तैयारियां जोरों पर है। 25 तथा 26 अगस्त को आयोजित अभियान की तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने की। इस बैठक को ज्वाइन नहीं करने पर कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग के पांच बाल विकास परियोजना अधिकारियों का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। इनमें जावरा, पिपलोदा, आलोट, सैलाना तथा बाजना के अधिकारी सम्मिलित हैं। महा अभियान के दोनों दिनों में 1 लाख व्यक्तियों को वैक्सीनेट किए जाने का लक्ष्य जिले में निर्धारित किया गया।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर द्वारा अनुविभागों को लक्ष्य आवंटन की समीक्षा की गई। महा अभियान में रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में 22,000 टीके लगाए जाएंगे। पिपलोदा में 10000, आलोट में 22,000 टीके लगाए जाएंगे। सैलाना में 12000 तथा बाजना में 9000 टीके लगाए जाएंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि लक्ष्य से 25 प्रतिशत अधिक की तैयारी रखें। शासन से ज्यादा संख्या में वैक्सीन मिल सकते हैं।

अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान लोगों की सेहत के लिए है जितने ज्यादा ज्यादा लोग जुड़ सकते हैं जोड़े जाएं। ग्रामों में डौंडी पिटवाई जाए, अंत्योदय समितियों के सदस्यों, जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं, क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। सैलाना, बाजना में कम संख्या में वैक्सीनेशन के दृष्टिगत ग्राम वन समितियों को भी जोड़ने के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि ऑनलाइन क्लासेज से जुड़े बच्चों के माध्यम से उनके माता-पिता को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जाए।

वर्षा के मौसम के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं करने, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पंचायत सचिवों की बैठक लेने, अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों को कलेक्टर द्वारा गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी फील्ड में भ्रमण करें, टाइम पास नहीं करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम श्री एम.एल. आर्य, श्री अभिषेक गहलोत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन, सुश्री मनीषा वास्कले, सुश्री कृतिका भीमावद आदि उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!