Connect with us

RATLAM

नल कनेक्शन के माध्यम से जल उपलब्ध करवाने का कार्य जिले में जारी

Published

on

रतलाम 31 अगस्त 2021/ जल जीवन मिशन में प्रदेश की समूची ग्रामीण आबादी को नल कनेक्शन के माध्यम से जल उपलब्ध करवाने का कार्य प्रत्येक जिले में जारी है।

प्रदेश के 3151 ग्रामों के हर घर में अब नल कनेक्शन के जरिये शुद्ध एवं पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति हो रही है।  अब तक स्थापित क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) के अनुसार प्रदेश की ग्रामीण आबादी की जलप्रदाय योजनाएँ त्वरित गति से पूर्ण की जा रही हैं, ताकि ग्रामीणों को योजना से लाभान्वित किया जा सके।

जल जीवन मिशन में 40 लाख 19 हजार नल कनेक्शन मुहैया करवाकर पूरी ग्रामीण आबादी के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध 33 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा चुकी है। घर-घर पेयजल की व्यवस्था के लिए चालू मिशन में निरन्तर विस्तार होता जा रहा है। प्रदेश की लगभग सवा पाँच करोड़ ग्रामीण आबादी के लिए एक करोड़ 22 लाख नल कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है। जल जीवन मिशन में यह कार्य वर्ष 2023 तक पूर्ण किए जाने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!