Connect with us

झाबुआ

आओ पता लगाए- पिटोल बैरियर पर नितिन की गुंडागर्दी को, किसका मौन संरक्षण प्राप्त है……?

Published

on

झाबुआ – झाबुआ परिवहन विभाग में आरटीओ कृतिका मोहटा की पदस्थापना के बाद रोजाना कुछ न कुछ नया हो रहा है पदस्थापना के प्रथम दिन ही एजेंटों में हुई हाथापाई ,उसके बाद पिटोल बैरियर पर गुंडा व.असामाजिक तत्व का तांडव , संयुक्त चेकिंग अभियान मे दलाल की सक्रियता और अब मोदी के देश में और शिवराज के प्रदेश में गुंडों को संरक्षण दिया जा रहा है यह कैसा सिस्टम…..?

जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहटा की पदस्थापना के बाद असामाजिक तत्व को बल मिल रहा है । विगत दिनों पिटोल बैरियर पर दो युवकों के साथ हुई गुंडागर्दी दादागिरी और जान से मार देने की धमकी की शिकायत को लेकर विभाग ने करीब 15 दिन में अपनी जांच रिपोर्ट संभवतः दी। जबकि कलेक्टर के मौखिक आदेश थे कि 3 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें । इस तरह गुंडागर्दी दादागिरी और लोकतंत्र की हत्या करने वालों को गुंडा तत्व को नियम अनुसार जांच कर एफआईआर दर्ज की जाना चाहिए थी लेकिन आरटीओ ने अपने जांच दल को पर्याप्त समय दिया , ताकि सीसीटीवी फुटेज में छेड़छाड़ की जा सके और और जांच को प्रभावित किया जा सके । ताकि हमलावर को बचाया जा सके । मोदी के देश में और शिवराज के प्रदेश में अब तो अधिकारी गुंडों को बचा रहे हैं और संरक्षण भी दे रहे हैं । आखिर क्या कारण है कि इस गुंडा और हमलावर नितिन को कयो बचाया जा रहा हैं जबकि नितिन पिटोल बैरियर पर आने-जाने वाहन चालको से अवैध रूप से वसूली करता है और नहीं देने पर गुंडागर्दी दादागिरी और जान से मारने की धमकी भी देता है है । वाहन चालक इसलिए भी शिकायत नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें बार-बार आना और जाना रहता है और इस तरह के गुंडों से उलझना नहीं चाहते । इसलिए वसूली की राशि आसानी से दे देते हैं यदि समय रहते कारवाई नहीं की और इस तरह कार्रवाई में ढील देने से इस तरह के हमलावर को बल और हिम्मत मिलती है और भविष्य में कभी किसी बड़ी वारदात या घटना को भी अंजाम दे सकते हैं । लेकिन अधिकारी अपने निजी स्वार्थ के कारण इन जैसे गुंडों को बचाने मे लगे हुए है। आओ पता लगाएं पिटोल बैरियर पर इस गुंडा तत्व नितिन को किस का संरक्षण प्राप्त है क्या पुलिस प्रशासन का ….या फिर परिवहन विभाग का… या फिर अन्य कोई और ….? । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि जो कोई पत्रकारों से अभद्रता पूर्वक व्यवहार करेगा और धमकाने की कोशिश करेगा उस पर ₹50.हजार तक का जुर्माना और 3 साल की जेल तक का भी प्रावधान है । वही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बताया है कि पत्रकारों को धमकाने वालों को 24 घंटे के अंदर जेल भेजा जाएगा ।.अब देखना यह होगा कि आखिर गुंडा तत्व व हमलावर नितिन पर प्रशासन द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है..।

आने वाली खबर हम आपको बताएंगे यह गुंडा नितिन पिटोल बैरियर पर अवैध शराब परिवहन , बिना बील माल परिवहन गुजरात से एमपी की ओर आदि अनेक स्त्रोतो से कुल कितनी आय अवैध रूप से कमाता है…..

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!