Connect with us

झाबुआ

आरटीओ व यातायात पुलिस का संयुक्त चेकिंग अभियान ….पुराना दलाल भी सक्रिय रुप से बना अभियान का हिस्सा

Published

on

झाबुआ – परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा आज संयुक्त रूप से बिना परमिट प्राइवेट वाहनों का चेकिंग अभियान कल्याणपुरा मे चलाया गया । चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से आरटीओ झाबुआ कृतिका मोहटा व यातायात प्रभारी झाबुआ विजेंद्रसिंह मुजाल्दे के नेतृत्व में विभिन्न वाहनों के कागजात चेक किए गए । वही वाहनों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए । इस चेकिंग अभियान के दौरान आरटीओ कार्यालय झाबुआ में पुराना दलाल भी सक्रिय रूप से इस अभियान का हिस्सा बना और क्या कार्रवाई की जा रही इसकी जानकारी भी ली । जबकि नियम अनुसार शासकीय कर्मचारी के अलावा इस तरह के अभियान का हिस्सा और कोई नहीं हो सकता । फिर इस एजेंट पर आरटीओ विभाग द्वारा क्यों विशेष कृपा बरसाए गई । इस तरह की विभागीय चेकिंग अभियान की जानकारी दलाल को देना और अभियान का हिस्सा बनाना यह समझ से परे हैं…..प्रश्न यह है कि इस तरह के चेकिंग अभियान के लिए इस दलाल को किसने सूचना दी और क्यों …? जबकि वह शासकीय कर्मचारी भी नहीं है । इस तरह की अभियान की सूचना देना विभागीय गोपनीयता और शासकीय गोपनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह है । खैर इस संयुक्त अभियान में ₹17000 चालानी कार्रवाई के रूप में वसूल किए और दो वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना झाबुआ खडे करवाए गए । संपूर्ण कार्रवाई में आरटीओ, यातायात प्रभारी विजेंद्र सिंह मुजाल्दे, एएसआई लोकेंद्र खेड़े, प्रधान आरक्षक 293 दिनेश प्रधान आदि का सराहनीय सहयोग रहा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!