Connect with us

झाबुआ

गुंडागर्दी , दादागिरी और जान से मार देने के शिकायती आवेदन पर, पिटोल चौकी प्रभारी बना लापरवाह

Published

on

झाबुआ – पुलिस की लचीली कार्यप्रणाली के कारण ही गुंडा तत्व को हौसला और बल मिलता है और इसी कारण गुंडों को हिम्मत और ताकत अपराध को लेकर को लेकर बढ़ती है कुछ ऐसा ही पिटोल ग्राम में बैरियर पर हुई गुंडागर्दी, दादागिरी और जान से मार देने की शिकायत आवेदन पर पिटोल चौकी प्रभारी द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और करीब आवेदन के 20 दिन बाद भी पुलिस अब तक जांच पूरी नहीं कर पाई है ।

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से सटे और गुजरात बॉर्डर पर स्थित पिटोल बैरियर पर पर गुंडातत्व नितिन द्वारा की जा रही वाहन चालको से गुंडागर्दी ,दादागिरी व अवैध वसूली की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिसको लेकर दो पत्रकारों द्वारा खबर कवरेज करने को लेकर 13 अगस्त को पिटोल बैरियर पर पहुंचे । जैसे ही एक पत्रकार ने वीडियो फुटेज बनाए , तो वहा कर उपस्थित गुंडातत्व. नितिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों पत्रकारों को ईट और लटट हाथों में लेकर घेर लिया और दोनों पत्रकारों को डराया व धमकाया गया । साथ ही एक पत्रकार के हाथ से मोबाइल भी छीन लिया गया । तथा भविष्य में किसी भी तरह की कवरेज को लेकर जान से मारने की धमकी दी थी । इसी बात को लेकर दोनों पत्रकारों ने एक शिकायती आवेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिया गया और कार्रवाई हेतु मांग की । लेकिन पिटोल क्षेत्र का मामला है इसलिए पिटोल चौकी प्रभारी को इसकी जांच दी गई । लेकिन आज 20 दिन बीत जाने के बाद भी वह जांच पूरी नहीं हुई और दोनों पत्रकारों पर हमला करने वाला हमलावर खुलेआम घूम रहा है । पिटोल चौकी प्रभारी संभवत किसी घटना के घटित होने का इंतजार कर रहे हैं । इसी तरह की लापरवाही के कारण ही गुंडा तत्वों को बल मिलता है और फिर किसी भी घटना को.अंजाम देने मे संकोच नहीं करते हैं । क्या पुलिस कप्तान की इस ओर ध्यान देकर कोई कार्यवाही करेंगे या फिर यह गुंडे यूं ही गुंडागर्दी और दादागिरी करते रहेंगे….?

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!