Connect with us

झाबुआ

शिक्षक दिवस में टीकाकरण केन्द्र पर शिक्षको को अभिनंदन किया गया

Published

on

झाबुआ, 4 सितम्बर 2021। टीकाकरण केन्द्र बुनियादी स्कूल झाबुआ में आज टीकाकरण सत्र आयोजित था। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.एस.ठाकुर एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. राहुल गणावा ने सेंटर पर उपस्थित होकर यहां पर आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों का पुष्पहार से सम्मानित किया एवं उनके साथ सेल्फी लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। यहां के शिक्षको द्वारा टीकाकरण के लिये निरंतर सहयोग एवं उनकी मेहनत के लिये डाॅ. ठाकुर ने उनकी सराहना की एवं उनका सम्मान किया। इस अवसर पर बीईओ एवं यहां के प्राचार्य श्रीमती वर्षा चैरे एवं बडी संख्या में शिक्षकवर्ग उपस्थित था। डाॅ. राहुल गणावा ने कहा की आज इस गौरवशाली क्षण में शिक्षको का अभिनंदन करते हुए हम अभिभूत है और हम गर्व महसुस कर रहे हैं। हम शिक्षको से आशा करते है कि जिले में आपका सहयोग जिले को कोरोना मुक्त करने एवं शतप्रतिशत टीकाकरण करने में इसी तरह प्राप्त होता रहे। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री अशोक चैहान, शिक्षक श्रीमती संगीता गुप्ता, श्री व्यास भी उपस्थित थे।
संदेशः- सावधानी ही सुरक्षा है- दो गज दूरी-मास्क है जरूरी अपने नंबर पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!