Connect with us

RATLAM

बाजना- सेंट्रल बैंक किसान सम्रद्धि योजना कार्यक्रम आयोजित

Published

on

रतलाम 04 सितम्बर 2021/ नगर के जनपद सभागृह में सेंट्रल बैंक किसान सम्रद्धि योजना कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के सम्मान पत्र वितरित कर उन्हें बैंक की उपलब्धियों के साथ अन्य ऋणी योजनाओं की जानकारी दी गई।। कार्यक्रम की शुरुवात में मुख्य अतिथि के द्वारा बैंक के संस्थापक श्री सोहराब पोचखानावाला के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जलित कर उन्हें याद किया जिसके बाद बैंक स्टाफ के द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। कार्यक्रम सेंट्रल बैंक एमडी श्री एम.वी. राव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में 3 से 20 सितंबर तक चलेगा।  कार्यक्रम के निर्देशक श्री एस.डी. माहुरकर रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रामाकृष्ण नायक ने कहा कि सेंट्रल बैंक भारत की पहली स्वदेशी बैंक है जिसकी स्थापना श्री सोराबजी के द्वारा की गई। इस बैंक के द्वारा वर्षो से भारत के किसानों तथा मध्यमवर्गीय व्यापारियों को अनेको योजनाओं के तहत ऋण स्वीकार्य कर उन्हें देश के योगदान में अपना सहभागी बनाया है। आज भी देश की बड़ी-बड़ी कम्पनियों जैसे टाटा, बिरला, अम्बानी, अडानी जैसे अनेको उद्योगपतियों से सेंट्रल बैंक के संबंध स्थापित है। बैंक के व्यवहार में अन्य बैंकों से बहुत ज्यादा सहानुभूति है।  अन्य अतिथियों के द्वारा भी कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण किसानों को संबोधित कर बैंक की अच्छाइयां बताई गई तथा कहा कि बैंक द्वारा दिया गया ऋण अगर आप समय पर चुकाए तो आगे बैंक आपको ओर सुविधाएं मुहैया करवा सकती है।

कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भी बैंक की कार्यप्रणाली की सराहना की गई। कार्यक्रम में बैंक की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रामकृष्ण नायक, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी श्री दिलीप सेठिया के साथ, सांसद प्रतिनिधि श्री गोविंद डामर, उपसंचालक कृषि विभाग श्री विजय चौरसिया, श्री प्रशांत अग्रवाल, श्री संजय टांक, श्री फिरोज पठान, जनपद सीओ श्री वी.के. गुप्ता, मुख्य प्रबंधक श्री अमित शर्मा, श्री प्रकाश झा, शाखा प्रबंधक बाजना श्री विकास भारती, शाखा प्रबंधक कुंदनपुर श्री सत्यनारायण मीणा, एएफओ श्री संजय वास्कले, सैलाना शाखा प्रबंधक श्री समीर कृष्णा, शिवगढ़ शाखा प्रबंधक श्री प्रदीप मालवीय, रावटी शाखा प्रबंधक श्री राहुल पटले के साथ अन्य कर्मचारी, किसान भाई, व्यापारी  तथा बैंक के खाताधारक उपस्थित रहे। संचालन श्री अपूर्व डोशी ने किया तथा आभार शाखा प्रबंधक रावटी श्री राहुल पटले ने माना

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!