Connect with us

RATLAM

मेडिकल कालेज में शिक्षक दिवस का आयोजन हुआ

Published

on

रतलाम 04 सितम्बर 2021/  मेडिकल कालेज के एमबीबीएस के छात्रों ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया। 6 सितम्बर सोमवार से परीक्षाओं का आयोजन होना है, इसलिए एक दिवस पूर्व ही कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मेडिकल कालेज के डीन डा. जितेन्द्र गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम मे शहर विधायक श्री चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में 53 एमबीबीएस छात्र एवं छात्राओं को लेपटाप का वितरण किया गया। मेडिकल कालेज में अध्ययनरत समस्त छात्र, छात्राए एवं शिक्षक शामिल हुए। मेडिकल छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षकों द्वारा विभिन्न कविताओं का पाठ किया गया।

अधिष्ठाता डा. जितेन्द्र गुप्ता द्वारा माउथ आरगन का वादन किया गया, जिसे सराहना गया। इसके माध्यम से उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों के अध्ययन के अतिरिक्त अन्य विधाओं में पारंगत होने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री काश्यप द्वारा शिक्षक व विद्यार्थियों के सम्बन्ध के बारे में एवं शिक्षक के विद्यार्थियों के जीवन में महत्व को बताया गया। अधिष्ठाता डा. जितेन्द्र गुप्ता द्वारा चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षक के महत्व एवं मेडिकल छात्रों द्वारा भावी जीवन में कर्म करने के बारे में बताया गया। चिकित्सा महाविद्यालय के तीन वर्ष पूर्ण होने पर विद्यार्थियों में उत्साह था। अध्ययन के अतिरिक्त अन्य सृजनात्मक कार्यों में सम्मिलित होने से अधिष्ठाता द्वारा उनकी सराहना की गई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!