Connect with us

RATLAM

रतलाम में एक दिवसीय विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राइव 10 सितंबर को

Published

on

रतलाम 04 सितम्बर 2021/ रतलाम की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था द्वारा एक दिवसीय विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन आगामी 10 सितंबर को किया जाएगा। आईटीआई परिसर में प्रातः 10:00 बजे से होने वाले उक्त आयोजन में सुजुकी मोटर्स गुजरात कंपनी सम्मिलित होगी।

केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयोजित होने वाली विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राइव में सम्मिलित होने के लिए आवश्यक योग्यता कक्षा दसवीं उत्तीर्ण तथा आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है आईटीआई शासकीय एवं प्राइवेट दोनों संस्था से मान्य है। आयु 18 से 22 वर्ष 11 माह तक हो सकेगी। वेतनमान 20 हजार प्रतिमाह मिल सकेगा। प्लेसमेंट ड्राइव में इलेक्ट्रीशियन फीटर, वेल्डर, मैकेनिक, डीजल मोटर मैकेनिक, व्हीकल मैकेनिक, ट्रैक्टर टर्नर, मशीनिस्ट, पेंटर, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई,  ऑटोमोबाइल योग्यताधारी सम्मिलित हो सकेंगे।

प्राचार्य आईटीआई श्री यू.पी. अहिरवार ने बताया कि ड्राइव में भाग लेने के इच्छुक निर्धारित दिवस पर अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों तथा बायोडाटा, सीवी रिज्यूम सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेज लेकर आईटीआई परिसर में प्रातः 10:00 बजे उपस्थित हो। भर्ती कंपनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय कंपनी से समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त करना होगी। ड्राइव में प्रतिभागिता हेतु कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ9 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!