Connect with us

DHAR

 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष ने कोरोना वॉलिंटियर एवं एनजीओ संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य अनुभव साझा किया गया

Published

on

धार – जिले में प्रवास के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभास उपाध्याय राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मध्यप्रदेश शासन, जन अभियान परिषद कार्यपालक निदेशक भोपाल  डॉक्टर धीरेंद्र कुमार पांडे,  संभाग समन्वयक अमित शाह  एवं जिला समन्वयक  नवनीत रत्नाकर की उपस्थिति में धार के कोरोना वॉलिंटियर एवं एनजीओ संगठन के पदाधिकारियों से भेंट चर्चा एवं कार्य अनुभव साझा किया गया

।
अतिथि जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष एवं कार्यपालक निदेशक भोपाल का स्वागत कोरोना वॉलिंटियर एवं एनजीओ संगठन के द्वारा किया गया।  उसके पश्चात उपाध्यक्ष महोदय एवं निदेशक महोदय द्वारा आगामी कार्य की रूपरेखा बताई गई पौधारोपण अधिक से अधिक करने एवं वन बनाने के लिए कहा गया। श्री उपाध्याय बैठक में मार्गदर्शन देते हुए बताया की  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की पहचान आप जैसे सामाजिक कार्यकर्ता व कोरोना वालेंटियर्स से होती है कोरोना वालेंटियर्स ने भीषण संकट के समय  जब कोरोना की दूसरी लहर आई थी जब  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के हर एक वॉलिंटिय ने कार्य किया था वह सराहनीय है। सभी सामाजिक संगठन पौधा रोपण कर उन्हें पेड़ बनाने का संकल्प ले।  कार्यक्रम के पश्चात कोरोना वॉलिंटियर एनजीओ एवं विकास खंड समन्वयक के द्वारा त्रिवेणी का रोपण किया गया।
बैठक में  हमारा प्रयास सेवा संस्थान  अध्यक्ष संजय शर्मा , ग्राम विकास समिति से  विकास शर्मा खरसोड़ा, पर्यावरणविद डॉ अमृत लाल पाटीदार जिन्होंने पौधा भेंट कर अतिथियों का स्वागत कर सम्मान किया।
इस अवसर पर विक्रम यूनिवर्सिटी कार्य परिषद सदस्य व  पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एसएफडी पर्यावरण प्रेमी सचिन दवे, रक्तदान समिति के रितेश शर्मा कीर्तिमान पटेल,  दुर्गेश नागर, कालभैरव मंदिर महंत दास, रवि श्रीवास्तव ,योगेश मालवीय ,लाखन सिंह नवासा, मुकेश वाघेला आदि व्यक्ति उपस्थित रहे उसके बाद जिले के सभी विकास खंड समन्वयकों  की बैठक ली गई। बैठक का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा ने किया व आभार विकास शर्मा माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!