Connect with us

DHAR

पोषण अभियान अन्तर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय हेतु बैठक सम्पन्न

Published

on

धार, 06 सितम्बर 2021/ कलेक्टर आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में पोषण अभियान अन्तर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय हेतु बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन ने पोषण माह के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पोषण माह अन्तर्गत इस वर्ष निर्धारित थीम ‘‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर – थामे क्षे़त्रीय भोजन की डोर‘‘ पर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में माह सितम्बर के चारों सप्ताह में निर्धारित थीम (प्रथम सप्ताह- आंगनवाड़ी केन्द्रों, स्कूलों, पंचायत भवन, परिसर एवं अन्य सार्वजनिक स्थल पर पोषण वाटिका के स्वरूप में पौधा रोपण किया जाना, द्वितीय सप्ताह- पोषण के लिए योग एवं आयुष का उपयोग, तृतीय सप्ताह- हाई बर्डन जिलों में हितग्राहियों को न्यूट्रीषन किट एवं IEC जागरूकता संबंधी सामग्री वितरण एवं चतुर्थ सप्ताह-SAM बच्चों का चिन्हांकन एवं पौष्टिक भोजन वितरण) पर विभाग की गतिविधियां आयोजित करने एवं दैनिक रूप से उसकी प्रविष्टि भारत सरकार के जन आन्दोलन पोर्टल पर करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रथम सप्ताह की थीम पर विभागों द्वारा आयोजित गतिविधियों की समीक्षा की गई एवं समय सीमा में पोर्टल पर प्रविष्टि हेतु निर्देषित किया गया।
कलेक्टर श्री सिंह ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अन्तर्गत शतप्रतिषत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया। कोविड-19 टीकाकरण हेतु चयनित आंगनवाड़ी केन्द्रों पर उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाली तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आषीष वषिष्ठ, अपर कलेक्टर सलोनी सिडाना सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ20 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!