Connect with us

DHAR

कलेक्टर श्री सिंह की अध्यक्षता में धार विकास योजना 2021 की बैठक सम्पन्न

Published

on

धार, 06 सितम्बर 2021/ कलेक्टर आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धार विकास योजना के निवेश क्षेत्र में वृद्धि करने के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में म.प्र. नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 13 के अंतर्गत वर्तमान निवेश क्षेत्र में वृद्धि करने हेतु प्रशासन द्वारा गठित समिति के सदस्यों के समक्ष निवेश क्षेत्र में वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा गया। समिति के सदस्यों के द्वारा उक्त निवेश क्षेत्र की सीमाओं में वृद्धि हेतु विचार-विमर्श किया गया। विचार विमर्श के पश्चात् यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान निवेश क्षेत्र में लिए गए लगभग 14 ग्रामों को वृद्धित निवेश क्षेत्र में सम्मिलित किया जाए। निवेश क्षेत्र की सीमाएं बढ़ाये जाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 47, प्रस्तावित रेलवे लाईन, निवेश क्षेत्र के दक्षिण दिशा में स्थित ग्रामों की भूमि के क्रय-विक्रय तथा भावी विकास की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए वृद्धि निवेश क्षेत्र के ग्राम उपयुक्त है। समिति के अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिये गये कि उक्त प्रस्तावों को आयुक्त सह संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, म.प्र. भोपाल को प्रेषित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ, अपर कलेक्टर सलोनी सिडाना सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ19 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!