Connect with us

झाबुआ

निर्विरोध चुने गए व्यापारी संघ झाबुआ के नवीन अध्यक्ष संजय कंठी,सचिव हिमांशु त्रिवेदी

Published

on

श्री राम मंदिर राजवाड़ा चौक झाबुआ पर स्थित सकल व्यापारी साख संस्था के परिसर में दिनांक 7 सितंबर 2021 को सकल व्यापारी संघ झाबुआ की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

पूर्व निर्धारित 25 सितंबर 2021 को होने वाले सकल व्यापारी संघ झाबुआ के चुनाव में अध्यक्ष- सचिव समेत सभी पदों हेतु दिनांक 1 सितंबर 2021 से 5 सितंबर तक फॉर्म लिए जाने एवं 7 सितंबर 2021 को फॉर्म जमा करने की आखिरी तिथि निर्धारित की गई थी।
निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र यादव को विभिन्न पदों हेतु प्राप्त आवेदनों के अनुसार दिनांक 7 सितंबर 2021 को सकल व्यापारी संघ के समस्त व्यापारियों द्वारा निर्विरोध रूप से अध्यक्ष,सचिव ,उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के पदों पर अन्य किसी आवेदक द्वारा आवेदन न भरे जाने के चलते नवीन पदों की घोषणा की गई।


निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र यादव द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध रूप से श्री संजय कुमार काठी एवं हिमांशु त्रिवेदी को सचिव पद हेतु मनोनीत किया गया।उपाध्यक्ष पद पर पंकज जैन मोगरा एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित जैन निर्विरोध चुने गए।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय काठी एवं कार्यकारिणी द्वारा विजय परिहार एवं दीपक माहेश्वरी को उपाध्यक्ष पदों पर एवं अब्बासी बोहरा को सह सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।
नवीन अध्यक्ष संजय काठी एवं सचिव हिमांशु त्रिवेदी द्वारा जिला प्रशासन की मदद से प्राथमिकता पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने एवं शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की ओर प्रयास किए जाने की बात कही गई।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नीरज, राठौर कमलेश पटेल, हरीश शाह, प्रवीण रूनवाल, देवेंद्र पटेल, भरत बाबेल,अशोक शर्मा,मनोज अरोरा समेत सभी व्यापारियों द्वारा नवीन कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

टीम प्रादेशिक जन समाचार झाबुआ

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!