Connect with us

झाबुआ

जिला प्रशासन आपके द्वार- जिला प्रशासन की एक अभिनव पहल –

Published

on

झाबुआ 7 सितंबर 2021 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा ” जिला प्रशासन आपके द्वार” के अंतर्गत सप्ताह में एक दिन जिले के दूरस्थ चयनित गांव में जिला अधिकारियों के साथ पहुंचेंगे  I इस अभिनव पहल के अंतर्गत विभाग के अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराएंगे I इस हेतु विभागीय अधिकारियों को कम से कम आधा घंटा का समय भी दिया जाएगा I श्री मिश्रा ग्राम में पहुंचकर ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं का निराकरण करेंगे एवं स्थानीय समस्याओं के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे एवं जो स्थानीय समस्या का निराकरण तत्काल किया जा सकता है उसे तत्काल निराकरण करेंगे  I हितग्राही को शासकीय योजना का लाभ यदि दिया  जा सकता है तो तत्काल वहां पर स्वीकृत कर दिया जाएगा I

इस अभिनव पहल का मुख्य उद्देश्य शासकीय योजनाओं  का लाभ ग्रामीणों को तत्काल प्राप्त हो सके I प्रशासन आपके द्वार के अंतर्गत जिला स्तर पर नोडल अधिकारी के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन रहेंगे एवं अनुभाग स्तर पर संबंधित अनुभाग अधिकारी को बनाया गया है  l

दिनांक 8 सितंबर को ग्राम चारण कोटडा पेटलावद में आयोजित जिला प्रशासन आपके द्वार के अंतर्गत जो बिंदु लिए गए हैं- गांव में शत-प्रतिशत टीकाकरण, उज्जवला योजना 2.0 का लाभ , राजस्व मामलों का स्थिति , साक्षरता के संबंध में चर्चा , विद्युत व्यवस्था के संबंध में चर्चा  ,स्वयं सहायता समूह  , कृषि विभाग , जनजाति कार्य विभाग , कानून व्यवस्था, निर्माण कार्य हितग्राही मूलक लाभ को रखा गया है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!