Connect with us

DHAR

आंगनवाडी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को पद से पृथक करने एवं एक स्व सहायता समूह का अनुबंध समाप्त करने के परियोजना अधिकारी को निर्देश

Published

on

    धार, 7 सितम्बर 2021/ कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन पर महिला एवं बाल विकास अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों का सतत् भ्रमण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन एवं इन्दरसिंह बुन्देला सहायक संचालक द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना उमरबन द्वारा विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्र कालीकिराय के निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुशीला रावत एवं सहायिका रेशम उपस्थित पाई गई। केन्द्र पर रेडी टू इट एवं टेकहोम राशन का वितरण किया गया। कालीकिराय आंगनवाड़ी केन्द्र के नवीन भवन निर्माण का कार्य प्रगतिरत है। गत एक माह से कार्य बंद है, फर्श एवं बाउण्ड्री वॉल का निर्माण होना शेष है। निर्माण एजेंसी को शेष कार्य 15 दिवस में पूर्ण करने हेतु कहा गया। आंगनवाड़ी केन्द्र कुवाड़ सिर्वीपुरा में निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमला पंवार एवं सहायिका संतोष शर्मा उपस्थित थी। पोषण माह की आयोजित गतिविधियों की ऑनलाईन प्रविष्टि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा किया जा रहा है। केन्द्र पर पोषण वाटिका का निर्माण नहीं किया गया है। रेडी टू इट एवं टेकहोम राशन किया जा वितरण किया जा रहा है। आंगनवाड़ी केन्द्र भिकन्याखेड़ी के निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा कनेल एवं सहायिका सुकाबाई उपस्थित पाई गई। रेडी टू इट का प्रदाय किया जाना पाया गया। पोषण माह की गतिविधियों की प्रविष्टि की जा रही है। आंगनवाड़ी केन्द्र हनुमन्त्या की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता देवकुंवर एवं सहायिका गेंदाबाई उपस्थित पाई गई। आंगनवाड़ी सहायिका निर्धारित ड्रेस में नहीं थी। आंगनवाड़ी केन्द्र पर आज रेडी टू इट का वितरण नहीं किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। पोषण माह में गतिविधियों के आयोजन में लापरवाही एवं केन्द्र संचालन में लापरवाही बरतने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को पक्ष सुनते हुए पद से पृथक करने एवं स्व सहायता समूह का अनुबंध समाप्त करने के निर्देश परियोजना अधिकारी को दिये गये।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ20 mins ago

जिले में विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा करने पर दें जोर, समय-सीमा का सख्ती से हो पालन – प्रभारी मंत्री श्री काश्यप बैठक में अनुपस्थित स्मार्ट सिटी सीईओ को नोटिस देने के निर्देश प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिले की परिचयात्मक समीक्षा बैठक संपन्न

झाबुआ22 mins ago

भोपाल की बैठक में रतलाम के सी.एम.राईज स्कूल की उपलब्धि पर करतलध्वनि से स्वागत

झाबुआ23 mins ago

नवरात्रि मे कस्तूरबा नगर गरबा समिति करेगी नवाचार फूहड़ गीत नही बजेगे, पाश्चात्य परिधान नही चलेंगे

झाबुआ28 mins ago

फॉरेस्ट बाय हार्टफूलनेस प्रोजेक्ट के तहत कलेक्टर श्री बाथम तथा अधिकारियों ने पहाड़ी पर पौधारोपण किया

झाबुआ30 mins ago

आय दो गुना करने के दावे करती है भाजपा सरकार, लेकिन लागत कर दी 10 गुना – सैलाना में हजारों ट्रेक्टरो के साथ निकली किसान न्याय यात्रा,किसानों ने जताया आक्रोश – पूर्व विधायक गेहलोत और सुसनेर विधायक बापूसिंह के नेतृत्व में किसानों ने भरी हुंकार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!