Connect with us

DHAR

पोषण स्तर में सुधार एवं जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन 

Published

on

       धार, 9 सितंबर 2021/ राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत जिले में बच्चों, गर्भवती-धात्री माताओं एवं किशोरी बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार एवं जागरूकता हेतु महिला एवं बाल विकास  द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत् परियोजना मनावर के सेक्टर भवन टोंकी में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन एवं सहायक संचालक  इन्दरसिंह बुन्देल की उपस्थिति में विभिन्न पोषण गतिविधियों का आयोजन किया गया। ग्राम टोंकी के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी  जैन द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों, महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के अच्छे स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर हेतु तिरंगा थाली का उपयोग बहुत जरूरी है। हमारे भोजन में सफेद रंग के रूप में दूध, दही, घी, चावल, आटा, हरे रंग के रूप में हरी पत्तेदार सब्जियां एवं पीले रंग के रूप में नींबू, केला, पपीता, दालें होना अति आवयक है, तभी हम जिले को कुपोषण से मुक्त कर पायेंगे। इस दौरान श्री जैन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सेक्टर भवन परिसर में फलदार पौधों का रोपण भी किया गया।
       इसी कड़ी में पोषण अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लोगों में पोषण स्तर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए परियोजना सरदारपुर के स्थानीय सेक्टर भवन में पोषण प्रदर्शनी लगाकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया  कि कमजोर मां एक कमजोर बच्चे को जन्म देती है। अतः हमें गर्भवती माता के पोषण पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। बच्चे के जन्म के बाद एक घण्टे के भीतर स्तनपान जरूरी है, क्योंकि मां का प्रथम दूध बच्चे के लिए अमृत है। यदि बच्चा इस अमृत से वंचित रहता है तो वह जीवन भर कमजोर एवं बीमारियों से ग्रस्त रहेगा। इसके लिए हमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर लोगों में पोषण के प्रति जागस्कता बढ़ा रही है। कार्यक्रम में सहायक संचालक द्वय  विक्रान्त दामले,  इन्दरसिंह बुन्देल, परियोजना अधिकारी श्री कमलसिंह निंगवाल, सेक्टर पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं उपस्थित थी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!