Connect with us

DHAR

नवागत कलेक्टर डाॅ जैन द्वारा कार्यभार ग्रहण

Published

on

धार 9 सितम्बर 2021/नवागत कलेक्टर डाॅ पंकज जैन ने गुरूवार को यहाॅ धार में कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर अलोक कुमार सिंह से चार्ज लिया। डाॅ जैन धार जिले के 47 वे कलेक्टर है। डाॅ जैन 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। डाॅ जैन विदिशा जिले से स्थानांतरण होकर धार आए हैं। राज्य शासन द्वारा श्री सिंह को संचालक पंचायत राज मध्य प्रदेश भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।
इस अवसर पर डाॅ जैन ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी कि शासन की जो भी योजनाएं चल रही है उसमें शासन की मंशा अनुसार जनता को उनका लाभ मिल सके। उनका क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो सके। इसके साथ ही जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में और बेहतर कार्य किया जाएगा।
जिले में अपने अनुभव को साझा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि धार अपने आप में एक अदभुत जिला है। मालवा और निमाड़ का अदभुत संजोग है। यह कार्य करने की अपार संभावनाऐं है। जिला बहुत ही आनंद और सुकुन की जगह है। यहाॅ की विविधता जिंदगी को बहुत अच्छा रूप देती है। मांडू जैसा पर्यटन स्थल है। यहाॅ बाग प्रिंट का कार्य किए जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में भी लगातार कार्य किया जा रहा है। यह ऐसी ऐतिहासिक नगरी है जहाॅ के लोग बहुत अच्छे है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ सलोनी सिडाना, एसडीएम भूपेन्द्र रावत, जिला कोषालय अधिकारी मानसिंह डामोर उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!