Connect with us

DHAR

कलेक्टर डॉ जैन ने किया गंधवानी क्षेत्र का भृमण

Published

on

  धार 30 सितम्बर 2021/  कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने आज गंधवानी क्षेत्र का भृमण किया। उन्होंने शासकीय कन्या परिसर का निरीक्षण कर वाटर फ्लो के ढाल को ठीक करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां दी जाने वाली दवाइयों के बारे में चर्चा की तथा लेब में पहुँचकर लेब टेक्नीशियन से वहां होने वाली जांचों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मौके पर मौजूद अधिकारियों को यहां की साफ सफाई कराकर चिकित्सालय को सुंदर व स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। साथ ही महिला वार्ड के दरवाजे देख आगामी दो दिवस में पूर्ण रूप से ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से चर्चा भी करी और एक्सरे रूम को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। डॉ जैन ने भ्रमण के दौरान विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूरन सिंह को अनुपस्थित रहने, कोविड 19 के टीकाकरण अभियान की अवधि तथा डेंगू एवं मलेरिया बीमारियों के प्रकोप की अवधि में बिना सक्षम अनुमति एवं स्वीकृति के मुख्यालय से बाहर रहने, गंधवानी के प्रसूति गृह / कक्ष में मरीजों की सुविधाओं एवं इलाज की स्थिति अत्यंत ही खराब पायी गयी जोकि घोर आपत्तिजनक होने के कारण नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लोक सेवा केंद्र पहुँचकर वहां उपस्थित लोगों से उन्हें समय पर मिलने वाली व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा भी की।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!