Connect with us

DHAR

जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रगतिरत नलजल योजनाओं का निरीक्षण

Published

on

धार 23 अक्टूबर 2021/ जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रगतिरत नलजल योजनाओं का निरीक्षण  के.के. सोनगरिया, प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भोपाल, व्ही. एस. सोलंकी, मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग इंदौर परिक्षेत्र इंदौर  अजय श्रीवास्तव अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, इंदौर मण्डल, इंदौर द्वारा धार विकासखण्ड के ग्राम सुखेड़ा में उच्चस्तरीय टंकी एवं संपवेल निर्माण तथा योजना से घरेलू नल कनेक्शनों की टोटी खोलकर जल प्रदाय की स्थिति का निरीक्षण किया। ग्राम सादलपुर में प्रगतिरत रेट्रोफिटिंग नलजल योजना अंतर्गत पुरानी टंकी एवं संपेवल का निरीक्षण किया गया एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के क्षतिग्रस्त शोल्डर का निरीक्षण किया गया। ग्राम केसुर में नवीन निर्माणाधीन उच्चस्तरीय टंकी एवं संपवेल का निरीक्षण कर योजना को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये एवं प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के क्षतिग्रस्त शोल्डर का निरीक्षण किया। ग्राम चौकी में मैकेनिकल संकाय द्वारा कियान्वित की जा रही स्टेण्ड अलोन योजना का निरीक्षण किया एवं ग्राम अंतराय में निर्माणाधीन उच्चस्तरीय टंकी एवं संपवेल का निरीक्षण एवं पाईप लाईन हेतु खोदी गई नाली में शीघ्र पाईप लाईन डालने के निर्देश दिये । उनके द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के क्षतिग्रस्त शोल्डर का निरीक्षण किया गया तथा बदनावर विकासखण्ड के ग्राम रंगाराखेड़ी में शाला एवं आंगनवाड़ी में पेयजल व्यवस्था के कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की महिला सदस्यों से संवाद किया गया तथा स्थल पर उपस्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड, धार के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, उपयंत्री संबंधित निविदाकार आई.एस.ए. एवं टी.पी.आई. के टीम लीडर को नियमित रूप से भ्रमण कर निर्धारित मापदण्ड अनुसार समय सीमा में कार्य पूर्ण कर शीघ्र नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया। धार मुख्यालय पर स्थित जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!