Connect with us

झाबुआ

झाबुआ के व्यापारियों से सीधे मिले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा

Published

on

झाबुआ – दिनांक 18 अक्टूबर को स्थानीय सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री माननीय ओमप्रकाश सकलेचा के मुख्य आतिथ्य में सकल व्यापारी संघ झाबुआ द्वारा झाबुआ में लघु उद्योगों के विस्तार के विषय में बैठक का आयोजन किया गया। सकल व्यापारी संघ झाबुआ अध्यक्ष संजय काठी के प्रयासों से व्यापारियों के लिए आयोजित इस बैठक में झाबुआ जिले में व्यापार के नए अवसर एवं इन अवसरों का लाभ लेने हेतु सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी, जमीनें एवं अन्य योजनाओं की जानकारी हेतु इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए व्यापारी संघ सचिव हिमांशु त्रिवेदी द्वारा बताया गया की कैबिनेट मंत्री द्वारा सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास हेतु, राज्य सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं एवं मौजूदा योजनाओं में किए गए बेहतर बदलाव से व्यापारियों को अवगत कराया गया।मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा नए लघु उद्योग स्थापित करने का यह स्वर्णिम समय बताया गया, साथ ही राज्य सरकार द्वारा दी जा रही 40% सब्सिडी एवं सहज रूप से व्यापार व्यवसाय को प्रोत्साहित करने हेतु सरकार द्वारा आवंटित की जा रही भूमि की प्रक्रिया एवं इससे होने वाले सर्वांगीण आर्थिक विकास एवं रोजगार के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभा में उपस्थित स्थानीय व्यापारियों में व्यवसाई प्रमोद भंडारी द्वारा कोरोना काल में प्रभावित हुए उद्योगों को उनके बिजली के बिल माफ कर आर्थिक संबल दिए जाने का निवेदन किया गया, तो वहीं व्यापारी मुर्तुजा पेट्रोल वाला द्वारा इथेनॉल प्लांट के संबंध में जानकारी ली गई। व्यापारियों द्वारा सामूहिक रूप से झाबुआ जिले में व्यापार के अवसर एवं शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में अपनी रुचि व्यक्त की गई।व्यापारियों के निवेदन का सम्मान करते हुए कैबिनेट मंत्री सकलेचा ने उद्योग विभाग एवं सकल व्यापारी संघ झाबुआ के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय विशेष ट्रेनिंग वह जानकारी हेतु सेमिनार आयोजित किए जाने के तत्काल निर्देश दिए।मंत्री महोदय द्वारा युवा उद्यमियों को सब्सिडी के भरोसे नए उद्योग स्थापित करने की सलाह ना देते हुए आत्मनिर्भर बनाने एवं अपने व्यक्तिगत कौशल को बढ़ाकर दी जा रही सब्सिडी को नई टेक्नोलॉजी में निवेश करने अथवा मंदी के समय में सरकार की ओर से दी जा रही एक मदद के रूप में देखने एवं उसका उपयोग करने की नसीहत दी गई। श्री सकलेचा द्वारा स्पष्ट रूप से व्यक्तित्व विकास से औद्योगिक विकास संभव होने की बात पर विशेष ज़ोर दिया गया। बैठक में उपस्थित व्यापारियों द्वारा सकल व्यापारी संघ के माध्यम से व्यापारियों के मार्गदर्शन एवं लाभ को देखते हुए आयोजित किए गए इस विशेष आयोजन की महत प्रशंसा की गई एवं अध्यक्ष संजय काठी का आभार प्रदर्शित किया गया। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग विभाग वीरेंद्र सिंह इस्किया, व्यापारी राजेश शर्मा,अशोक सकलेचा, कर सलाहकार संजय गांधी, व्यापारी संघ उपाध्यक्ष पंकज जैन मोगरा ,दीपक माहेश्वरी, आर्किटेक्ट गौरव जैन समेत नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!