Connect with us

झाबुआ

जैन सोश्यल ग्रुप ‘मैत्री’ झाबुआ ने तपस्वियो के अनुमोदनार्थ चौवीसी का आयोजन किया, तपस्वियो के पारणे एवं बहुमान का आयोजन 21 अक्टूबर को बावन जिनालय में

Published

on


झाबुआ। गच्छाधिपति आचार्य श्री ऋषभचन्द्र सूरीश्वरजी मसा के आज्ञानुवर्ती मालव रत्न मुनिराज श्री रजतविजयजी मसा एवं मुनि श्री जीतचन्द्र विजयजी मसा के सानिध्य मे श्री ऋषभदेव बावन जिनालय र्में जैन सोश्यल ग्रुप मैत्री झाबुआ द्वारा सभी तपस्वीयो के तप अनुमोदनार्थ चैवीसी का आयोजन किया गया। जिनके सामूहिक पारणे का आयोजन 21 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह 8 बजे से होगा। इस दौरान तपस्वियों का बहुमान भी किया जाएगा।
जानकारी देते हुए जेएसजी ‘मैत्री’ झाबुआ के अध्यक्ष पंकज कोठारी ने बताया कि बावन जिनालय में चौवीसी निमित्त आयोजित कार्यक्रम में मुनिराज श्री रजतचन्द्रविजयजी मसा ने समाजजनो को मांगलिक फरमाकर सभी तपस्वियो को नवपद ओलीजी के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान सकल जैन संघ की श्राविकाएं एक जैसे ड्रेस कोड में सम्मिलित हुई। कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष श्री कोठारी ने करते हुए सभी तपस्वियो के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की एवं उनके तप की खूब अनुमोदना की। उक्त कार्यक्रम में सभी तपस्वियो, सकल जैन श्री संघ के साथ जेएसजी ‘मैत्री’ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


जेएसजी मैत्री द्वारा 21 अक्टूबर को गरबा उत्सव का आयोजन
जैन सोश्यल ग्रुप मैत्री सत्र 2021-2023 अध्यक्ष पंकज कोठारी एवं टीम द्वारा प्रतिभागियो के लिए 16 से 19 अक्टूबर तक दिगंबर जैन धर्म शाला में निःशुल्क गरबा प्रशिक्षण वर्कशाॅप का आयोजन किया गया। सभी को प्रशिक्षण मुकेश बुंदेला ने दिया। सभी महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। आगामी 21 अक्टूबर, गुरूवार रात गरबा उत्सव-2021 का आयोजन किया जाएगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!