Connect with us

झाबुआ

इनरव्हील क्लब आफ झाबुआ ‘शक्ति’ ने बाड़कुआं गांव में ‘‘नेकी की एक्टीवा’’ के तहत ग्रामीणों को आवश्यक सामग्रीयों का किया वितरण, दीपावली मिलन समारोह भी बच्चों के साथ मनाएंगे

Published

on


झाबुआ। इनरव्हील क्लब अफ झाबुआ ‘शक्ति’ ने शक्ति के उत्सव नवरात्रि पर ‘‘नेकी की एक्टिवा’’ प्रोजेक्ट किया। जिसके अंतर्गत क्लब के मेंबर्स ने अपनी-अपनी एक्टिवा पर गृहस्थी का सामान, जिसमें बर्तन, फुटवेयर, कपड़े, बच्चों के स्कूल बैग, लंच बक्स, वटर बटल, स्वेटर्स, ब्लैंकेट जैसे अन्य बहुत से सामान अपने गोद लिए गांव बड़कुआं में ग्रामीणजनों को वितरित किए।
जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष ऋतु सोडाणी ने बताया कि यह क्लब का फिक्स प्रोजेक्ट है, जो हर साल दीपावली के पहले क्लब द्वारा किया जाता है, चूंकि बाडकुआ गांव क्लब द्वारा एडप्ट किया हुआ है, इसलिए ये प्रोजेक्ट वही पर किया गया। बाड़कुआं में स्थित शासकीय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओ ने संस्था को बताया कि यहां पर अध्ययन करने वाले बच्चे पढ़ाई में बहुत तेज हैं। साथ ही उनके माता-पिता को खेती में भी मदद करते हैं.। सभी दैनिक उपयोगी सामग्री लंच बक्स, वटर बटल, स्कूल बैग और खिलोने पाकर अत्यंत ही प्रसन्नचित हुए। उनकी चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान सभी ने कोविड के नियमों का भी पालन किया।
यह रहे उपस्थित
क्लब अध्यक्ष श्रीमती सोडाणी ने आगे बताया कि यहां ग्रामीणों, विोषकर बच्चों का उत्साह देखकर संस्था द्वारा आगामी दीपावाली सेलिब्रेशन भी इन्हीं के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान क्लब अध्यक्ष ऋतु सोडानी, क्लब सचिव हंसा कोठारी, संस्थापक डा शैलू बाबेल, एग्जीक्यूटिव मेंबर विधि धारीवाल, शीतल जादौन, प्रीति चौधरी, सोनम सिप्पी, निधिता रूनवाल, दीपा सोनी, निधि रुनवाल आदि उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!