Connect with us

झाबुआ

युवा ज्योतिष शिरोमणी आचार्य पं. द्विजेन्द्र व्यास ज्योतिष के क्षेत्र में दिल्ली में हुए सम्मानित, पं. व्यास को इंडो अमेरिकन एस्ट्रोलजिकल अवार्ड प्रदान किया गया

Published

on


झाबुआ। देश की राजधानी दिल्ली में अंर्तराष्ट्रीय एस्ट्रोलजी एंड फेडरेशन द्वारा आयोजित ज्योतिष कांफ्रेंस में झाबुआ जिले के युवा ज्योतिष शिरोमणी आचार्य पंडित द्विजेन्द्र व्यास को इंडो अमेरिकन एस्ट्रोलजिकल अवार्ड से नवाजा गया है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के अलग-अलग विधाओ में विद्वान ज्योतिषकारो को आमंत्रित किया गया था।
करीब 200 ज्योतिषकारो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह में भारतीय वित्तीय स्थिति पर चर्चा की गई। जिसमे पंडित द्विजेन्द्र व्यास ने प्राचीन ज्योतिष के कई तथ्यों की जानकारी दी। दिल्ली से एचएस रावत, अरुण बंसल, अनिल वत्स, डा दिलीप कुमार, पूर्व मंत्री उत्तराखंड नंदकिशोर ने पं. व्यास को अवार्ड देकर सम्मानित किया। पंडित व्यास ने बताया कि उनके गुरू डा अनिल तिवारी जांजगीर छत्तीसगढ़ ने उनका संपूर्ण मार्गदर्शन किया एवं अवार्ड मिलने पर दिल्ली के सभी ज्योतिषकारो ने शुभकामनाएं प्रेषित की। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं केडी सोनकिया, प्रदेश महिला इकाई अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त डीएसपी’ श्रीमती पूर्णिमा व्यास ने भी इस गौरवमयी उपलब्धि पर प्रसंशा व्यक्त की है।
झाबुआ से इन्होंने प्रेषित की बधाई
पंडित व्यास को ज्योतिष के क्षेत्र में दिल्ली में सयम्मानित किए जाने पर झाबुआ से उन्हें वरिष्ठ समाजसेवी अजय रामावत, आसरा परमार्थिक ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राजेश नागर, आजीवन अध्यक्ष श्रीमती वंदना व्यास, आसरा के वरिष्ठ सदस्य सुधीर कुशवाह सामाजिक महासंघ क जिलाध्यक्ष नीरजसिंह राठौर, मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, संकल्प ग्रुप से श्रीमती भारती सोनी, पंडित विनोद दवे, पं. संतोष उपाध्याय, पं. मनोज दवे, अमरीश दुबे, उमापति महादेव मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज भाटी एवं समस्त पदाधिकारियो तथा महिला मंडल सहित समस्त स्नेहीजनो ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!