Connect with us

झाबुआ

टीकाकरण के दो डोज पूर्ण सुरक्षा सम्पूर्णमनोकामना गार्डन एम-2 में टीकाकरण के लिए जन जागृति अभियान स्वीट गोस्वामी 9826337631

Published

on


टीकाकरण के दो डोज पूर्ण सुरक्षा सम्पूर्ण
मनोकामना गार्डन एम-2 में टीकाकरण के लिए जन जागृति अभियान
झाबुआ, 11 नवंबर 2021। झाबुआ स्थित मनोकामना गार्डन एम टु में सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन दो डोज पूर्ण सुरक्षा के संबंध में एक कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। यह आयोजन राज एक्सप्रेस चीफ ब्यूरो झाबुआ अलिराजपुर श्री संदीप जैन ‘‘राजरतन‘‘ एवं सहयोगी संस्थान के रूप में श्री मनोज जैन हॉटल मनोकामना प्रा. लिमिटेड के सहयोग से आयोजित था। जिसमें जिला प्रशासन की मंशा से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले को शत प्रतिशत प्रथम एवं द्वितीय टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करना एवं लोगों को दो डोज पूर्ण सुरक्षा सम्पूर्ण के संबंध में रूबरू गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा की गई। इस आयोजन में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मन्नू डोडियार, उपाध्यक्ष नगरपालिका झाबुआ श्रीमती रोशनी डोडियार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री एल.एन.गर्ग, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. श्री राहुल गणावा, पेंशन एसोसिएशन के सम्माननीय सदस्य, सामाजिक संस्थाओं से जुडे पदाधिकारी, व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री संजय काठी, सामाजिक महासंघ के अध्यक्ष श्री नीरज राठौर एवं बडी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा जिले में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के दोनों डोज झाबुआ के प्रत्येक नागरिकों को लग जाए ऐसे हम प्रयास करें। जिससे झाबुआ पूर्ण सुरक्षित होगा। वहीं पर यहां के लोग अगर यदि बाहर जाते है तो उन्हें पूर्ण सुरक्षा का एहसास भी होगा। कोरोना की दूसरी, तीसरी लहर भी संभावित है इसे ध्यान में रखकर हम दो डोज पूर्ण सुरक्षा सम्पुर्ण कर हमारे जिले को सुरक्षित कर सकते हैं।
संदेशः- सावधानी ही सुरक्षा है- दो गज दूरी-मास्क है जरूरी अपने नंबर पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
क्रमांक/42/2067/भारत

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ15 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!