Connect with us

झाबुआ

एन.सी.सी. शिविर का समापन sweet Goswami 9826337631

Published

on

झाबुआ, 18 नवंबर 2021। शहीद चन्द्रशेखर आजाद, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ की एन.सी.सी. इकाई द्वारा 21, म0प्र0 प्रदेश बटालियन एन.सी.सी. रतलाम के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एच.पी.एच. अहलावत, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एनजेएस सिधु तथा संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य डॉ0 एच.एल. अनिजवाल के निर्देशानुसार महाविद्यालय के एन.सी.सी. अधिकारी केप्टन डॉ0 गोपाल भूरिया के मार्गदर्शन में एन.सी.सी. सी.ए.टी.सी. शिविर का समापन दिनांक 17/11/2021 को किया गया । उक्त शिविर दिनांक 08/11/2021 से 17/11/2021 तक आयोजित रहा ।
शिविर में प्रशिक्षक नायब सुबेदार जनक राज, हवलदार क्रिशन कुमार थे । सम्पूर्ण केम्प कम्पनी कमांडर केप्टन डॉ0 गोपाल भूरिया के निर्देषन में सम्पन्न हुआ । कैम्प के दौरान प्रमुख एवं प्राचार्य डॉ0 जे.सी. सिन्हा, डॉ0 रविन्द्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ने कैम्प का निरीक्षण किया तथा केडैटस को विभिन्न प्रकार की जानकारियॉ दी गयी । कैम्प प्रति दिवस प्रातः 08ः00 बजे से सायंकाल 06ः00 बजे तक संचालित हुआ। जिसमें ड्रील, वेपन ड्रील, फुट ड्रील, वेपन ट्रेनिंग ऑप्टीकल्स शोसल सर्विसेश मेप रिडिंग एफ सी एण्ड बी सी, सेक्शन फारमेशन, हेल्थ एण्ड हाईजिंग, पर्सनालिटि डेवलपमेंट, नेषनल इंट्रीग्रेशन, आपदा प्रबंध, सामन्य ज्ञान आदि विषयों पर व्याख्यान दिये गये । इसके अलावा पुलिस विभाग द्वारा यातायात के नियमों, निर्देर्षो की जानकारी केडेटस को दी गयी । साथ ही जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेषन, प्राथमिक उपचार पर व्याख्यान दिया गया । शिविर का समापन प्रभारी प्राचार्य डॉ0 संजू गांधी के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ0 रविन्द्र सिंह प्रषासनिक अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ।
इस अवसर पर नायब सुबेदार जनक राज, हवलदार क्रिशनकुमार, श्री रैमसिंह डामोर उपस्थित थे । शिविर में 58 एन.सी.सी. केडेटस ने सहभागिता की।
संदेशः- सावधानी ही सुरक्षा है- दो गज दूरी-मास्क है जरूरी अपने नंबर पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
Sweet Goswami

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ10 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!