Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर झाबुआ की अभिनव पहल…..कंबल बैंक….पेटलावद, थांदला, मेघनगर में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा शुभारंभ किया

Published

on


झाबुआ । कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा सिविल अस्पताल पेटलावद, सिविल अस्पताल थांदला, सिविल अस्पताल मेघनगर में आज कंबल बैंक का शुभारंभ किया गया। शीत ऋतु को देखते हुए जिले में लगभग सभी जगह जहां पर रोटरी क्लब एवं अन्य सामाजिक संस्थाएं जो जनभागीदारी के माध्यम से इस कड़ाके की ठंड से राहत देने के लिए आगे आए है, उन लोगों के लिए जो अस्पताल के निकट, बस स्टैंड के सराय में रात्रि बिताते हैं। उनके कष्टों को हम सभी समझ सकते हैं, उन्हें राहत देने के लिए कंबल बैंक की स्थापना की गई हैं।
श्री मिश्रा की इस अभिनव पहल का मुख्य उद्देश्य इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कुछ अच्छा कर सके। जो लोग अस्पताल के निकट बस स्टेशन मैं रात गुजारते हैं, उन्हें रात्रि में कंबल, इस बैंक से प्राप्त हो जाए एवं ठंड से राहत का अनुभव करें। इसके अतिरिक्त यहां पर अलाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। जो लोग बाहर रात गुजारते हैं, उन्हें यह सुविधा के लिए आमंत्रित कर कंबल दिया जाएगा। कंबल आप रात्रि में ले जा सकेंगे एवं कंबल सुबह वापस जमा कर दें। जिसे आवश्यक हो तत्काल प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन सायं लगभग 6ः00 बजे शहर में भ्रमण कर सुनिश्चित करेंगे कहां की लाइट बंद है। तत्काल सुधारने के लिए टीम को भेजा जाए। अंधेरे में अपराध ज्यादा पनपते हैं। इसे गंभीरता से लिया जाए।
कंबल बैंक सिविल अस्पताल पेटलावद, सिविल अस्पताल थांदला, सिविल अस्पताल मेघनगर एवं पेटलावद बस स्टेशन की सराय में खोला गया है,जो रोटरी क्लब और नगरपालिका के संयुक्त भागीदारी से किया जाएगा।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद श्री शिशिर गेमावत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला श्री अनिल भाना, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर सुश्री अंकिता प्रजापति, सी. एम. ओ. एवं बी. एम. ओ. पेटलावद, थांदला एवं मेघनगर एवं नगरपालिका अध्यक्ष पेटलावद श्री मनोहर भटेवरा, रोटरी क्लब पेटलावद, थांदला एवं मेघनगर के सभी पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!