Connect with us

झाबुआ

अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल ने धूमधाम से स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई

Published

on

झाबुआ – शिक्षा के साथ-साथ सकारात्मक प्रयोग करने वाला अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल ने 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई । सर्वप्रथम बच्चों ने सभी शिक्षकों को हाथ जोड़कर गुड मॉर्निंग कहकर अभिवादन किया । इसके बाद प्रार्थना की गई । शिक्षकों द्वारा सूर्य नमस्कार की विधी बताई गयी । उसके बाद शिक्षकों के मार्गदर्शन में नन्हे बच्चों ने सूर्य नमस्कार बड़ी तन्मयता के साथ किया । शिक्षको ने विद्यार्थियों को बताया कि स्वामी विवेकानंद जी का योग के प्रति गहरा लगाव था एवं उनका मानना था कि नियमित योग से देश के युवा अधिक शक्तिशाली और मेघावी होंगे । योग के इसी क्रम में सूर्य नमस्कार से उनका विशेष लगाव था उनका कहना था कि सूर्य नमस्कार पूरे शरीर का योग है । इस दौरान रुचिका शाह मैडम, पुष्पा वसुनिया,सुनीता माली, रवीना भूरिया, नेहा परमार, अंजलि गणावा, रजनी वास्केल एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!