Connect with us

झाबुआ

वन विभाग के कर्मचारी द्वारा नशे की हालत में प्लाट मालिक से की गई गुंडागर्दी और दादागिरी….

Published

on

अमरसिंह राणा

झाबुआ- झाबुआ शहर में आए दिन नशे की हालत में असामाजिक तत्वों द्वारा कई बार दादागिरी की जाती है कई बार आमजन को परेशान भी किया जाता है कुछ ऐसा ही अमरसिह राणा पिता नानंजी राणा निवासी वार्ड क 13 किशनपूरी झाबुआ पदस्थ थादला रेज काकनवानी सब रेज फॉरेस्ट विभाग ने विगत रात्रि में नशे की हालत में तांडव मचाया । जानकारी. अनुसार सोमवार रात्रि 8:00 बजे शहर के रामकृष्ण नगर के निवासी विनोद पिता महेंद्र सिंह मेडा अपने किशनपूरी स्थित प्लाट पर बोरिंग कराने हेतु बोरिंग मशीन स्थल पर ले गए । बोरिंग होने के दौरान वन विभाग का कर्मचारी अमरसिंह राणा जो कि नशे की हालत में था सर्वप्रथम वह बोरिंग मशीन के चालक के साथ गाली गलौज की , व पत्थर उठाकर मारने की बात भी कही । इसके बाद वह प्लाट मालिक के पास आकर बिना किसी बात को लेकर गाली गलौज करने लगा और दादागिरी करने लगा । इसके बाद अमर सिंह राणा द्वारा प्रार्थी के पिता महेंद्र सिंह मेडा के साथ भी गाली गलौज की गई व पत्थर से मारने का प्रयास भी किया गया , लेकिन वहा उपस्थित मोहल्ले वासियो ने बीच बचाव किया । लगातार नशे की हालत में अमरसिंह राणा ने उपस्थित सभी जनों से गाली-गलौच , दादागिरी और गुंडागर्दी करता रहा । मोहल्ले वासियो ने बताया कि अमर सिंह नशे की हालत में किशनपुरी क्षेत्र में किसी न किसी से वाद-विवाद भी करता रहता है और दादागिरी भी करता रहता है । जबकि अमर सिंह का इस प्लाट से किसी भी तरह का कोई आधिपत्य नही है और जमीन को लेकर भी लेना देना नही है । लेकिन फिर भी वह नशे की हालत में वह इस तरह वाद विवाद और दादागिरी करता रहता हैं और बाद मे विनोद मेडा को गाली गलोच के साथ जान से मारने की धमकी दी देने लगा । जिससे उसका परिवार मे पत्नी, पिता और बच्चे डरे हुए हैं और सहमे हुए है । इस तरह की गुंडागर्दी ,दादागिरी और गाली गलौज से परेशान होकर प्रार्थी विनोद मेडा ने पुलिस को आवेदन देकर संबंधित पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया है ।देखना अब यह दिलचस्प होगा… की आईएसओ सर्टिफाइड थाने की पुलिस इस तरह के दादागीरी करने वाले और गुंडा तत्वों पर कोई कार्रवाई करेगी या फिर यूं ही चलता रहेगा…..?

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!