Connect with us

झाबुआ

अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

Published

on



झाबुआ — अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में आज दिनांक 08/03/2022 मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से किया गया । प्रार्थना के पश्चात शिक्षिकाओं के निर्देशन में बच्चो से अपने परिवार की महिलाओं के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनवाया जिसको बच्चों ने बहुत खुशी के साथ बनाया।
शिक्षिकाओं के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर इसके महत्व और इस साल के थीम के बारे में बताया गया। आज के दिन यानी 8 मार्च को भारत समेत पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनिया के बहुत से देशों में महिलाओं की उपलब्धि को सराहा जाता है। महिलाओं के बिना संसार की कल्पना करना भी मुश्किल है। आज के समय में महिलाएं देश और समाज दोनों के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं। अब पहले की तरह महिलाएं केवल घर की चारदीवारी के अंदर बंद नहीं है वह आज घर से बाहर निकल कर अपने हुनर को लोगों के सामने पेश कर रही है और समाज में एक सम्मान का स्थान प्राप्त कर रही हैं। महिला अपने परिवार और समाज का जिस तरह ध्यान रखती है उस जज्बे को सलाम करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ” नारी से ही इस भूतल पर धर्म सुरक्षित है तभी उसी से कोई कर्म शुभ होता है। नारी से ही संसार रूपी लता फलती फूलती हुई सुशोभित है और नारी ही जगत का मूल है । ” इस संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन अर्चिता राठौर मैम, अश्विनी खेड़े मैम, प्रीति तिवारी मैम, सुरभि अग्रवाल मैम व वंशिका नायक मैम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन में सभी बच्चों ने शिक्षिकाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!