Connect with us

झाबुआ

जनभागिदारी से जलाभिषेक के अंतर्गत अमृत सरोवर का जायजा लेने कलेक्टर मोटर साईकिल से पहुचें ।

Published

on


जनभागिदारी से जलाभिषेक के अंतर्गत अमृत सरोवर का जायजा लेने कलेक्टर मोटर साईकिल से पहुचें
गांव की जमीन एवं रास्ता उबड – खाबड होने से कलेक्टर को मोटर साईकिल का सहारा लेना पडा
झाबुआ 19 अप्रैल, 2022। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा आज जलाभिषेक के अंतर्गत पानी बचाओं, पानी रोको के तहत शासन की महत्वाकांक्षी योजना जिसके तहत अमृत सरोवर का कार्य ग्राम गोमला फारेस्ट बिट नवापाडा में लिया गया है। उसका जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। यहां का रास्त अत्यन्त खराब एवं जमीन उबड-खाबड होने से बडी वाहन का जाना असंभव था। ऐसी स्थिति में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा मोटर साईकिल से पहुच कर अमृत सरोवर का अवलोकन किया। मोटर साईकिल लगभग 2-3 किलो मीटर तक चली एवं पेदल भी चलना पडा। यहां पर ग्रामीणों से चर्चा की यह अमृत सरोवर जलाभिषेक योजना के अंतर्गत 28 लाख का लिया गया है। जिसमें 20 प्रतिशत जनभागिदारी भी सुनिश्चित की गई है। ग्रामीणों से चर्चा करते हुए ग्रामीणों को बधाई भी दी एवं एजेंसी को निर्देश दिए की शीघ्र ही कार्य पूर्ण करें। जिससे यहां पर जल संचय हो सके। लोग अपने खेतों में समय पर पानी दे सके। आसपास के खेत सिंचित हो सकें।
कलेक्टर महोदय के द्वारा ग्रामीणों से चर्चा की जिसमें उचित मूल्य की दुकान पर समय पर राशन की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है या नहीं ग्रामीणों ने बताया की हमें राशन समय पर प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही से भी चर्चा की एवं तत्काल आवास पूर्ण करने के लिए कहा। कलेक्टर महोदय से रूबरू चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने पानी की समस्या से अवगत कराया।
इस दौरान तहसीलदार रामा श्री सुनिल डावर, तहसीलदार झाबुआ श्री आशिष राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री भूरसिंह रावत, वन विभाग से नवापाडा बिट प्रभारी आदि उपस्थित थे।
इस भ्रमण में तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत सभी पेदल लगभग 2-3 किलो मीटर एवं मोटरसाईकिल से 2-3 किलो मीटर का सफर तय करना पडा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!