Connect with us

अलीराजपुर

कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में लाडली लक्ष्मी उत्सव की तैयारियों संबंधित बैठक आयोजित जिले में 2 से 11 मई तक आयोजित होगा लाडली लक्ष्मी उत्सव

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️


अलीराजपुर, जिले में लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन दिनांक 02 मई से 11 मई 2022 तक आयोजित होगा। उक्त आयोजन के संबंध में कलेक्टर की राघवेन्द्र सिंह अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में विभागीय अधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन के निर्देषानुसार लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन दिनांक 02 मई से 11 मई 2022 तक मनाया जाना है। बैठक में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन ग्राम पंचायत, विकास खण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर किया जाना है। शासन के दिषा-निर्देषों को विस्तृत रूप से बताया गया है। लाडली लक्ष्मी उत्सव के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन उक्त निर्धारित तिथियों में विभिन्न स्तर पर किये जाने हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जन जातीय कार्य विभाग, नगरीय प्रषासन विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, स्कुल षिक्षा विभाग, संस्कृति विभाग, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास समस्त को निर्देष दिये गये। दिनांक 02 मई को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर, विकासखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर समस्त लाड़ली बालिकाओं व उनके अभिभावक को टी.वी., टेलीविजन, मोबाईल के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेष का प्रसारण होगा। ’’मॉ तुझे प्रणाम’’ कार्यक्रम अंतर्गत चयनित बालिकाओं को देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाघा बार्डर (पंजाब) के भ्रमण हेतु अलीराजपुर जिले से 03 लाडली बालिकाओं को भेजा जा रहा है। साथ ही स्थानीय स्तर पर लाडली बालिकाओं को भ्रमण पर ले जाने के हेतु पर्यवेक्षको को निर्देष दिये गये है। दिनांक 03 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकने हेतु परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षकों को आवष्यक दिषा निर्देष दिये गये है। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण षिविर भी आयोजन किए जाएंगे तथा षिक्षा, साहित्य, संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली लाडली बालिकाओं का सम्मान भी विभाग द्वारा किया जावेगा। ग्राम पंचायत स्तर, विकासखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर रंगोली, स्लोगन, वाद-विवाद, गायन, नृत्य, चित्रकला, कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली लाडली बालिका को पुरूस्कृत किया जावेगा। एवं साथ ही लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन दिनांक 02 मई से 11 मई 2022 तक शासन के दिषा-निर्देषानुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन सफलापूर्वक करने हेतु निर्देष दिये गये है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन, समस्त अनुविभागीय अधिकारीगण एवं विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!