Connect with us

DHAR

लोकतंत्र के उत्सव को अपने वोट से सार्थक बनाएं— नाट्य प्रस्तुति के साथ शिक्षकों ने की मतदाता जागरूकता की अपील —–

Published

on

लोकतंत्र के उत्सव को अपने वोट से सार्थक बनाएं—

नाट्य प्रस्तुति के साथ शिक्षकों ने की मतदाता जागरूकता की अपील —–

रतलाम / “लोकतंत्र का त्यौहार सबसे बड़ा है। इसके ज़रिए हम अपना प्रतिनिधि चुनते हैं । वोट देना हमारा अधिकार है, हर व्यक्ति वोट दे। आगामी निर्वाचन के दौरान प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें।”  यह संवाद थे उन शिक्षक कलाकारों के जिन्होंने अपनी नाट्य प्रस्तुति के ज़रिए मतदाता जागरूकता की अपील की।

मतदाता जागरूकता अभियान सेंस प्लान के तहत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम में ‘अपना हक़, अपना मतदान‘ नाटक की प्रस्तुति की गई। संस्था प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत,  प्राचार्य श्री जितेंद्र जोशी, जिला जल सलाहकार श्री आनंद व्यास, साहित्यकार श्री आशीष दशोत्तर की उपस्थिति में शिक्षकों ने नाट्य प्रस्तुति के ज़रिए मतदान के महत्व एवं मताधिकार के महत्व को बताया।

श्री आशीष दशोत्तर द्वारा लिखित इस नाटक में कलाकारों ने ‘अपना हक़, अपना अधिकार, लोकतंत्र का यह त्यौहार, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो‘ जैसे गीतों की प्रस्तुति भी दी, जिसका उपस्थित शिक्षकों ने समवेत स्वर में गान किया। इस दौरान शिक्षक एवं गणमान्य जन मौजूद थे।

—————————————————

नगरीय निकायों के आम निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित ——

रतलाम में प्रथम चरण में नगर परिषद आलोट एवं ताल में तथा द्वितीय चरण में नगर पालिक निगम रतलाम, नगर पालिका परिषद जावरा, नगर परिषद नामली, पिपलोदा, बडावदा एवं धामनोद में मतदान होगा

रतलाम / मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग नगरीय निकायों के आम निर्वाचन -2022 का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। घोषित कार्यक्रम अनुसार प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई 2022 बुधवार को तथा दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई 2022 बुधवार को होगा। मतगणना प्रथम चरण के लिए 17 जुलाई रविवार को एवं द्वितीय चरण के लिए 18 जुलाई सोमवार को होगी।

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 11 जून प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। इसी दिन स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना तथा मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र  प्राप्त करने की अंतिम तारीख 18 जून रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 20 जून सोमवार को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 जून बुधवार रहेगी। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर उन्हें निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 22 जून को किया जाएगा।

प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई बुधवार को तथा द्वितीय चरण का मतदान 13 जुलाई बुधवार को होगा। मतदान का समय प्रातः 7.00 से अपराह्न 5.00 बजे तक रहेगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा प्रथम चरण के लिए 17 जुलाई रविवार को तथा द्वितीय चरण के लिए 18 जुलाई सोमवार को प्रातः 9. 00 बजे से होगी। रतलाम में प्रथम चरण में नगर परिषद आलोट एवं ताल में मतदान 6 जुलाई बुधवार को तथा द्वितीय चरण में नगर पालिक निगम रतलाम, नगर पालिका परिषद जावरा, नगर परिषद नामली, पिपलोदा, बड़ावदा एवं धामनोद में मतदान 13 जुलाई बुधवार को होगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!