Connect with us

झाबुआ

बने हो एक खाक से, तो दूर क्या करीब क्या, लहू का रंग एक है, अमीर क्या गरीब क्या ?- गुमानसिंह डामोर

Published

on

झाबुआ से राजेंद्र सोनी की रिपोर्ट

विधायक के नेतृत्व में रंगपंचमी पर घर घर- दुकान दुकान पर जाकर दी पर्व की बधाईया
झाबुआ । नगर मैं रंग पंचमी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक गुमान सिंह डामोर के नेतृत्व में चुनावी आचार संहिता को ध्यान मे रखते हुए नगरवासियों के साथ सादगी पूर्वक रंग पंचमी का पर्व मनाया गया । विधायक गुमानसिंह डामोर के नेतृत्व में जिला भाजपाध्यक्ष ओपी शर्मा, पं महेंद्र तिवारी , ओपी राय , भूपेश सिंगोड़ महामंत्री अंकुर पाठक , मनोज अरोरा, विनोद मेडा, नगर मंडल उपाध्यक्ष मितेश गादीया, नरेन्द्र राठौरिया, अजय डामोर, अमरू, सहित बडी संख्या मे जिला एवं मंडल पदाधिकारियो ने नगर चन्द्रोखर आजाद मार्ग, थांदला गेट, राधाकृषण मार्ग राजवाडा चौक में प्रत्येक दुकान एवं घरों पर पहूंच कर लोगों को सूखे रंग गुलाल आदि लगा कर होलिकोत्सव एवं रंग पंचमी एवं शीतला सप्तमी की बधाईया दी । इस अवसर पर श्री डामोर ने नगर में जन सम्पर्क कर होली,रंगपंचमी,एबं शीतला सप्तमी की बधाई एबं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का त्योहार होली, एवं रंग पंचमी सामाजिक सौहार्द्र का पर्व है. । यह त्‍यौहार हमें एकता, सद्भावना और भाईचारे का संदेश देता है. । विधायक डामोर ने आगे कहा कि इस अवसर पर मैं कामना करता हूं कि सभी जिलेवासियों एवं अंचलवासियों में मैत्री और सौहार्द्र की भावना मजबूत हो और सभी के जीवन में खुशी, उत्‍साह और आशा का संचार हो। उन्होंने कहा कि आइए, होली के इस उल्‍लास से भरे पर्व पर अपने देश के उज्‍ज्‍वल भविष्‍य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लें.। रंगपंचमी पर विधायक गुमानसिंह डामोर ने आगे कहा कि ’’बने हो एक खाक से, तो दूर क्या करीब क्या-लहू का रंग एक है, अमीर क्या गरीब क्या। जब हम रहेंगे एकता-भाईचारे के संग, तो जिन्दगी में बिखरेंगे खुशियों के रंग । दोपहर में रंगपंचमी पर नगरवासियों को पर्व के साथ ही शीतला सप्तमी की बधाईया भी देते हुए गुमानसिंह डामोर ने सभी के आरोग्यमय जीवन की कामना की । राजवाडा चौक पर रंग पंचमी का एक दूसरें को सूखे रंग लगा कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ11 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!