Connect with us

झाबुआ

झकनावदा में आदिनाथ जन्म कल्याण महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया….

Published

on

झकनावदा/(राजेश काॅसवा):- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी झकनावदा में आदिनाथ जन्म कल्याण महोत्सव केसरियानाथ मंदिर पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राजगढ़ जिला धार से पैदल यात्री संघ मोहनखेड़ा तीर्थ प्रेरक ज्योतिष सम्राट आचार्य देवेश ऋषभचंद्र सुरीश्वर जी महाराज साहब के सानिध्य में झकनावदा पहुंचा व रायपुरिया से भी पैदल यात्री संघ आया दोनों श्री संघ का झकनावदा सकल जैन श्री संघ द्वारा संघ पुजा की गई एंव पैदल यात्रियों का स्वागत मातेश्वरी पेट्रोल पंप एवं संजय कुमार जसकरणजी कोठारी के यहां पर हुआ उसके पश्चात नगर के प्रमुख मार्गो से पैदल संघ भ्रमण करते हुए केसरियानाथ जैन मंदिर पर पहुंचा जहां पर केसरियानाथ भगवान के दर्शन पूजन कर आचार्य भगवन्त द्वारा धर्म सभा को संबोधित किया गया। रात्रि में भक्ति संध्या का आयोजन एवं जाजम बिछाई गई | रात्रि में केसरीनाथ जैन मंदिर प्रांगण में भक्ति संध्या का आयोजन हुआ | मोहनखेड़ा तीर्थ के सुप्रसिद्ध गायक देवेश जैन द्वारा सु मधुर गीतों से समा बांधी गई एवं मूलनायक केसरियानाथ भगवान की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बोलियां लगाई गई , जिसमें मंदिर जी में मुनीसुव्रत भगवान की प्रतिमा एवं प्रतिष्ठा दोनों की बोली झमकलाल भेरूलाल मांडोत द्वारा ली गई, शंखेश्वर पार्श्वनाथ जी की प्रतिमा एवं प्रतिष्ठा की बोली डॉक्टर इंदरमल चंपालाल वोहरा द्वारा ली गई, महालक्ष्मी जी की प्रतिमा एवं प्रतिष्ठा की बोली नरेंद्र कुमार शोभागमल कोठारी द्वारा ली गई, मां सरस्वती जी की प्रतिमा एवं प्रतिष्ठा की बोलि जसकरण जी मन्नालाल जी कोठारी द्वारा ली गई एवं उसके पश्चात मूलनायक भगवान केसरिया नाथ जी के सिंहासन (परिकर) की बोली मोहनखेड़ा आदिनाथ ट्रस्ट द्वारा ली गई एवं उसके पश्चात झकनावदा नगरवासी झूम उठे एवं ज्योतिष सम्राट आचार्य श्री ऋषभचंद्र सुरीश्वर जी महाराज साहब जी से नगरवासियों द्वारा मूलनायक भगवान केशरियानाथ जी की प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त हेतु सकल जैन श्री संघ द्वारा विनती की गई, जिस पर आचार्य भगवंत द्वारा सहर्ष स्वीकार करते हुए प्राण प्रतिष्ठा मोहर्त वैशाख सुदी ग्यारस 15 मई 2019 का मुहूर्त सकल जैन श्री संघ झकनावदा को प्रदान दिया गया |झकनावदा सकल जैन श्री संघ का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जो कई वर्षों का इंतजार पूरा हुआ जिससे झकनावदा वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई एवं झकनावदा सकल जैन श्री संघ द्वारा प्रतिष्ठा की तैयारी तैयारियां शुरू कर दी गई एवं मोहनखेड़ा तीर्थ के प्रेरक ज्योतिष सम्राट आचार्य भगवान ऋषभचंद्र सुरीश्वर जी महाराज साहब का झकनावदा सकल जैन श्री संघ द्वारा आभार माना गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ23 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!