Connect with us

झाबुआ

शासकीय माध्यमिक विद्यालय डूंगराधन्ना में प्रवशाेत्सव मनाया गया, बच्चों को खेलकूद करवाएं गए

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट
झाबुआ। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय माध्यमिक विद्यालय डूंगराधन्ना विकासखंड झाबुआ में सहयक परियोजना समन्वयक श्रीमती इंदिरा गुंडिया, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष बापू मचार, संस्था प्रधान बृजकिशोरसिंह सिकरवार, संस्था की अध्यापक श्रीमती मीनाक्षी यादव, अशोक चौहान, मुकेश परमार द्वारा पालकों की उपस्थिति में 1 अप्रेल नवीन शैक्षणिक सत्र पर प्रवेशोत्सव मनाया गया।
सर्वप्रथम एपीसी श्रीमती गुंडिया द्वारा कक्षा छटवीं में प्रवेात बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत कि। वरिष्ठ कार्यालय के निर्देानुसार जॉय फार लर्निंग के अंतर्गत शतरंज, बेडमिटंन, रस्सी कूद, शब्द पहेली आदि इंडोर एवं आउटडोर गतिविधियां करवाई गई। पालकों से छात्र-छात्राओं के रिपोर्ट कार्ड पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर ग्राम के कोई भी बालक-बालिका शाला से बाहर ना रहे एवं सभी को शाला में पव्रे दिलवाने हेतु संकल्प भी दिलवाया।
कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा
शाला नियमित आने हेतु एवं उपस्थिति पर भी चर्चा की गई। संस्था प्रधान श्री सिकरवार ने बताया कि सत्र 2018-19 संस्था से परीक्षा में सम्मलित 97 छात्र-‘छात्राओं ने परीक्षा उर्त्तीण की। कक्षा 8वीं का रिजल्ट 100 प्रतित रहा। 24 सभी परीक्षार्थी उर्त्तीण रहे।

फोटो 007 -ः शासकीय माध्यमिक विद्यालय डूंगराधन्ना में प्रवेोत्सव मनाते हुए स्कूली बच्चों को लगाया गया तिलक।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!