Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने जिला चिकित्सालय में बच्चो को पिलाई दो बुन्द

Published

on

पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन बुथ पर पिलाई गई दवा
कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने जिला चिकित्सालय में बच्चो को पिलाई दो बुन्द
रोटरी एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने किया सहयोग
झाबुआ 07 अप्रैल 2019/सघन पल्स पोलियों अभियान के दौरान आज 7 अप्रैल (रविवार) को 0 से 05 वर्ष के बच्चों को दो बुद पोलियों की दवा बुथ पर पिलाई गई। कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने जिला चिकित्सालय झाबुआ में बनाये गये बुथ पर बच्चों को दो बुंद पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का षुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ0 सी0बी0 सोंलंकी संयुक्त संचालक इन्दौर, डॉ0 बी0एस0 बारिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ0 आर0एस0 प्रभाकर सिविल सर्जन, डॉ0 राहुल गणावा जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ0 सावनसिंह चौहान, डॉ0 संदीप चौपडा अर्बन नोडल अधिकारी, श्री यशवंत भंडारी, श्री अमीत जादौन रोटरी अध्यक्ष की उपस्थिति में समारोह पूर्वक पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन एवं नियमित टीकाकरण अंतर्गत वैक्सीन स्टैण्ड का विमोचन किया गया। पल्स पोलियो अभियान में रोटरी क्लब, आसरा परमार्थिक ट्रस्ट, एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग किया। अगले दो दिन द्वितीय और तृतीय दिवस को बाकी छुटे बच्चो को घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवको द्वारा पोलियो की दवा पिलायी जावेगी,
कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा द्वारा जिला अस्पताल में एसएनसीयू, मेटरनिटी विंग, एनआरसी का निरीक्षण किया जाकर पल्स पोलियों वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया गया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ10 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!