Connect with us

झाबुआ

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर विधायक झाबुआ के नेतृत्व में जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत की शिकायत ।

Published

on

झाबुआ से राजेंद्र सोनी की रिपोर्ट

झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी द्वारा आदर्श आचार संहिता के किये जारहे उल्लंघन को लेकर गुरूवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर प्रबल सिपाहा को विधायक झाबुआ गुमानसिंह डामोर के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा जाकर प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की गई । विधायक गुमानसिंह डामोर ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर को सौपे पत्र में उल्लेखित किया है कि झाबुआ जिले में आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित के माध्यम से जय किसान फसल ऋण माफी योजना के अन्तर्गत जिला कलेक्टर द्वारा स्वीकृत राशि के समायोजन की सूचना किसानों को दी जारही है । ये सूचना पत्र आदर्श आचार संहिता लागू होने के पशचात 31 मार्च 2019 की तिथि में जारी किये गये है । उन्होने चालू ऋण समायोजन के सूचना पत्र आदि अभिलेखों की छाया प्रतिया प्रमाण स्वरूप् साथ देते हुए कहा है कि यह आदर्श आचार संहिता का स्पषट उल्लंघन है । सहकारी संस्थाओं द्वारा चालू ऋण समायोजन की जानकारी पिछली तिथि में भेजे गये सूचनापत्रों से साफ स्पषट होती है । उन्होने जिला निर्वाचन अधिकारी से इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने का आग्रह किया । इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाशशर्मा, ओपी राय, भूपेश सिंगोड, विशवास सोनी, मनेज अरोरा सहित बडी संख्या में पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थिति थे ।

———————————-

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!