Connect with us

झाबुआ

मतदाता जागरूकता के नारे लिखी तख्तियां लेकर निकाली गई साईकिल रैली

Published

on

रैली को कलेक्टर एवं एसपी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
झाबुआ – लोकसभा निर्वाचन 2019 में संपन्न होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न तरीको से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिले में मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए आज साईकिल रैली का आयोजन किया गया। साईकिल रैली झाबुआ मुख्यालय पर उत्कृष्ट विद्यालय से होते हुए राजवाडा चौक तक निकाली गई। रैली को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रबल सिपाहा एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जैन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे, एसडीएम श्री के सी परते, जिला अधिकारी सहित शासकीय सेवक एवं आमजन उपस्थित थे।
रैली में मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे एवं स्लोगन तख्तियां पर लिखकर मतदाताओ को जागरूक किया गया। रैली मे मतदाता जागरूकता संबंधी नारे भी लगाये गये “सारे काम छोड दो सबसे पहले वोट दो, वोट देना हमारा अधिकार है, 19 मई को हंगला वोट जरूरी से“ साईकिल रैली के आगे आगे मतदाता जागरूकता संबंधी फ्लेक्स से सुसज्जित रथ भी चल रहा था एवं शहरवासियो को रथ के माध्यम से निर्वाचन संबंधी जानकारी देने के साथ ही लाउडस्पीकर से मतदान संबंधी गीत सुनाकर मतदान करने की अपील की गई। रैली के पश्चात सेल्फी पाइंड पर सेल्फी ली तथा मतदान का संकल्प लिया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!