Connect with us

झाबुआ

गुमानसिंह डामोर लोक सभा के प्रत्याशी तय, आतिबाजी करके भाजपा ने मनाया जशन …..

Published

on

झाबुआ से राजेंद्र साेनी की रिपोर्ट

झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 रतलाम झाबुआ संसदीय सीट के लिये भाजपा की इलेकशन कमेटी द्वारा राम नवमी एवं आम्बेडकर जयंती के शुभ अवसर पर जारी 6 प्रत्याशीयों की सूची में झाबुआ विधायक गुमानसिंह डामोर को भाजपा का प्रत्याशी घाेषित कर दिया है। जैसे ही नगर में यह खबर टीव्ही एवं अन्य माध्यमों से मिली नगर तथा पूरे लोकसभा क्षेत्र मे खुशी का माहौल दिखाई दिया । नगर मे राजवाडा चौक, राजगढ नाका सहित पूरे अंचल में जगह जगह भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतिबाजी करके तथा मिठाईया खिला कर अपनी खुी का इजहार किया । राजवाडा चौक पर जिला उपाध्यक्ष ओपी राय, नगर मंडल उपाध्यक्ष मितेश गादिया , राजेन्द्र कुमार सोनी, कल्याणसिंह डामोर, अजय सोनी, अर्पित कटकानी, जितेन्द्र पांचाल, जुवानसिंह गुण्डिया भूपेश सिंगोड, अंकरु पाठक, आशा देराश्री, राकेशशर्मा, सहित बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों ने आतिशबाजी की । गुमानसिंह डामोर का अब सीधा मुकाबला कांग्रेस के वर्तमान सांसद एवं प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया से होगा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुमानसिंह डामोर को संसदीय क्षेत्र का प्रत्याशी बनाये जाने पर रतलाम, झाबुआ एवं आलीराजपुर जिले में व्यापक समर्थन मिल रहा है तथा तय माना जारहा है कि इस बार फिर से रतलाम झाबुआ संसदीय सीट पर भाजपा अपना परचम लहरायेगी तथा केन्द्र में नरेन्द्रमोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के युवाओं, महिलाओ, सहित समाज के सभी वर्गो का व्यापक समर्थन मिलना तय है।श्री डामोर को लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, शांतिलाल बिलवाल, सुश्री निर्मला भूरिया, विधायक रतलाम चैतन कशयप, सहित भाजपा पदाधिकारियों ने श्री डामोर को बधाईया देकर उन्हे निर्वाचन मे विजयी होने की शुभकामनायें दी । जिले के पेटलावद, खवासा, थांदला, कल्याणपुरा, सहित सभी नगरों में भी भाजपाईयों ने आतिबाजी करके खुशियों का इजहार किया |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!