Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर ने फुटीया अंगनवाड़ी केन्द्र का किया अवलोकन

Published

on





*जिले की आगनवाड़ियों को बिल्डिंग एज ए लर्निंग एड की तर्ज पर किया जाएगा अपग्रेड*

             झाबुआ 24 मार्च, 2025। कलेक्टर नेहा मीना ने फुटीया आंगनवाड़ी केन्द्र को मानक रूप से BaLA (बिल्डिंग एज ए लर्निंग एड) की तर्ज पर बनाये जाने हेतु अवलोकन किया।
             कलेक्टर नेहा मीना ने बताया कि BALA एक नवीन अवधारणा है जिसमें बाल अनुकूल शिक्षण वातावरण देने हेतु अंगनवाड़ी केन्द्रों को बाहरी और आंतरिक स्थानों पर आकर्षक एवं रचनात्मक चित्रकारी का प्रयोग किया जाता है जिससे सीखना मजेदार और सुलभ हो जाता है। इसी तर्ज पर फुटीया आंगनवाड़ी केन्द्र को एक मानक आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
              आंगनवाड़ी केन्द्र के अवलोकन में कलेक्टर को अवगत कराया गया कि आंगनवाड़ी केन्द्र में एक सैम (SAM) और 2 मैम (MAM) कुपोषित बच्चें है। जिसमें सैम कुपोषित बालिका मैम में पहुंच गयी है। एक अन्य बालक शिवम  (11 माह) मैम श्रेणी से सामान्य श्रेणी में पहुंच गया है जिसकी मोटी सप्पा डामोर से कलेक्टर ने बालक को कुपोषण से बाहर लाये जाने प्रयास के सम्बन्ध में चर्चा की।
              कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र पर उपस्थित बच्चों को मॉन्टेसरी किट के माध्यम से खेल के साथ शिक्षा में करायी जा रही गतिविधी देखी साथ ही उपस्थित बच्चों को टीएचआर के लड्डु एवं अन्य खाद्य सामग्री खिलायी। साथ ही धात्री माताओं को पौष्टिक आहार खाने के लिए प्रोत्साहित किया।
              इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री आर एस बघेल, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री अजय चौहान, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती वर्षा चौहान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बच्चें उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ5 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ5 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ6 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ7 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!