Connect with us

झाबुआ

खेलो बढो अभियान अंतर्गत खिलाड़ियों का खेलो को सिखने का  जूनून देखने को मिला*

Published

on



*
           झाबुआ 17 अप्रैल, 2025। मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग मंत्री श्री विश्वास सारंग आकल्पित “खेलो-बढो अभियान” स्वामी विवेकानंद जी के विचारो को निहित कर, खेलो के माध्यम से युवाओ के व्यक्तिव निर्माण हेतु एक नवाचार है। खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाडी बनाना व नई पीढी को खिलाड़ी बनाना के संकल्प की सिद्वि के लिये खेलो-बढ़ो अभियान योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी युवाओ के अंदर खेल के प्रति उनकी रूचि को तलाश कर उसे तराशा जाएगा। ताकि वे सिर्फ खिलाड़ी नही, बल्कि एक उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप मे उभरे। कहते है कि स्कूली समय ही किसी भी युवा को एक सही दिशा मे ले जाने और सही सांचे मे ढालने का सबसे सही समय होता हैं। अभियान अंतर्गत प्रतिभाशाली युवाओं को खेलो की दुनिया से रूबरू करवाकर, उन्हे खेल से जोडकर, उनकी प्रतिभा पहचानकर, उन्हें एक सफल खिलाड़ी के रूप मे विकसित किया जाना है, साथ ही जिले मे उपलब्ध खेल अधोसंरचना को देखने के साथ ही मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे खेल अकादमी और शासन द्वारा खेलों मे दी जा रही सुविधाओ की जानकारी से खिलाड़ियों को अवगत करने के उदेश्य से खेलो बढो अभियान चलाया जा रहा हैं। 
            झाबुआ जिले में कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में खेलो बढो अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 11 अप्रैल 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक ग्रामीण एवं विकासखंड के साथ ही जिला मुख्यालय के खिलाड़ी योजना से प्रभावित होकर जूड रहे है अभियान अंतर्गत 1. न्यू कैथोलिक मिशन स्कूल झाबुआ, 2. केशव इंटर नेशनल स्कूल झाबुआ, 3. शा.मा.वि.गोदडिया पेटलावद, 4. शा हाईस्कुल गेहण्डी पेटलावद, 5. शा.मा.वि. करनगढ पेटलावद, 6. शा.मा.वि. केशरपुरा पेटलावद, 7. शा.मा.वि.छायन पष्चिम पेटलावद, 8. शा.क.उ.मा.वि बामनिया, 9. शा.उ.मा.वि. करवड, 10.  शा.हाईस्कूल बोलासा, 11. सी एम राईज विद्यालय पेटलावद, 12. शा.उ.मा.वि.सारंगी, 13. शारदा स्कूल झाबुआ, 14. आई. पी. एस स्कूल झाबुआ, 15. सी.एम राईज राणापुर के सहित लगभग 610 विद्यार्थियों इस अभियान से जूड चुके है।
           विद्यार्थियो ने खेल परिसर मे संचालित आत्मरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, बैडमिंटन हॉल, टेबल-टेनिस एवं तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र का भ्रमण एवं तीरंदाजी एवं बैडमिंटन खेल को खेल कर उत्साहित हुऐ। खेल परिसर में उपस्थित प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को खेलो से जुडने हेतु  प्रोत्साहित कर जिले मे संचालित होने वाले खेलो के विषय में जानकारी दी एवं उन्हे अपने जीवन में पढाई के साथ साथ किसी भी 01 खेल को नियमित खेलने के लाभ बताये। खेलो से जूडने और खेल के बारे मे जानने की उत्सुकता देखते ही बन रही थी विद्यार्थियों द्वारा अपने अंदर खेलो से जूडने और खेल अकादमी ज्वाईन करने के प्रष्न पुछे गये प्रश्नो के उत्तर खेल विभाग के विभागीय प्रशिक्षको ने देकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्याथी खेलो से जुडने हेतु अति उत्साहित रहे। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्री विजय सलाम, श्री अवलोक शर्मा, श्री जेवेन्द्र बोराडे, शिफाली मसीह, रजनी पाल, श्री सुर्यप्रताप सिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ17 hours ago

विशेष राजस्व समाधान शिविर में कुल 380 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 296 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया

झाबुआ20 hours ago

एसडीएम थांदला ने समग्र ई केवायसी कैम्प का निरीक्षण किया*

झाबुआ20 hours ago

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने वन अधिकार अधिनियम की समीक्षा बैठक ली*

झाबुआ22 hours ago

कलेक्टर नेहा मीना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए मिलेगा प्रधानमंत्री पुरस्कार-

झाबुआ24 hours ago

कलेक्टर द्वारा आगामी त्यौहारों/पर्वो के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा एवं साम्प्रदायिक स‌द्भाव की स्थिति को बनाये रखने के लिये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया*

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!