Connect with us

झाबुआ

खाद्यान्न प्राप्त करने वाले सभी सदस्यो की ई-केवायसी 30 अप्रैल-2025 तक*

Published

on



*

*एसडीएम थांदला ने समिति प्रबंधक और विक्रेताओं की ई केवाईसी की समितिवार और दुकान वार समीक्षा की*

           झाबुआ 17 अप्रैल, 2025। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला श्री तरुण जैन ने समिति प्रबंधक और विक्रेताओं की ई केवाईसी की समितिवार और दुकान वार समीक्षा की गई। थांदला ब्लॉक के समस्त विक्रेताओं को मोबाइल ऐप मेराकेवाईसी के माध्यम से केवाईसी करने के संबंध में जेएसओ सुरेश तोमर द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण और निर्देश दिए गए।
            समीक्षा के दौरान केवाईसी का प्रतिशत 75% से कम पाए जाने पर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु ग्राम दौलतपुरा, बालवासा, भेरूगढ, हेडावा, पलासडोर, बिहार, सादेडा-केशरपुरा, तलावडा, कलदेला, गोरीयाखन्दान, धूमिडया, टिमरवानी छोटी, धामनी, नहारपुरा, मुंजाल, रननी, छायन, देवका के सेल्समैन को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया सात दिवस में प्रगति के साथ जवाब मांगा गया है
          बैठक में निर्देशित किया गया कि पीडीएस उपभोक्ताओं की ई केवाईसी शासन के निर्देशानुसार 30 अप्रैल 2025 तक पूर्ण की जाये। ऐसे परिवार के सदस्य जिनकी उम्र कम होकर फिंगर का मिलान नहीं हो पा रहा है ऐसे सदस्य मेराकेवाईसी मोबाइल ऐप के माध्यम से आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेज कर चेहरा सत्यापन के माध्यम से केवाईसी रजिस्टर्ड कर सकते हैं। समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग के समिति प्रबंधक  एवं शाखा प्रबंधक श्री पारसिंह मुनिया उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!