Connect with us

DHAR

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा ग्राम सादलपुर में खेतों में जाने के रास्ता विवाद को तत्काल संज्ञान में लेकर निराकरण कराया

Published

on


धार 10 जून 2025।
कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा ग्राम सादलपुर में खेतों में जाने का रास्ता विवाद विभिन्न माध्यमों से ज्ञात होने पर मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती रोशनी पाटीदार द्वारा तहसीलदार, पटवारी, पुलिस अमला के माध्यम से ग्राम सादलपुर में खेतों में जाने के रास्ता विवाद को समझाइश देकर निराकरण कराया। सभी रास्ता अवरोध कारियो की काउंसलिंग की गई। साथ ही बॉन्ड ओवर की कार्यवाही की गई,  जिससे रास्ता अवरोध को हटाने के लिए सभी किसान तैयार किया गया। जिसके बाद मौके पर जाकर जेसीबी मशीन से उक्त रास्ते में बने अवरोधक चेयर को बुरा  गया व रास्ता खुलवाया गया।।
पूरा मामला यह है कि किसान चौन सिंह पिता रणछोड़, लालचंद पिता रतनलाल निवासी सादलपुर द्वारा अपने खेत की मेड से अन्य किसानो को निकालने नहीं दिया जा रहा था। जिससे दूसरे अन्य किसानो भौम सिंगपिता गेंदालाल, आनंदीलाल पिता समंदर,  प्रेमसिंह पिता राधेश्याम द्वारा भी अपनी खेत की मेड मे चेयर खोद कर किसानो को खेत मे जाने से रोक दिया गया था। इस मामले को और आगे बढ़ाते हुए किसान शिव नारायण पिता दरयाव सिंग, बहादुर सिंग पिता देवीसिंह द्वारा सादलपुर ब्रिज के पास मुख्य सड़क पर ही चेयर खोद दी गई।  जिससे पूरे आसपास के ग्रामवासियों की आवाजाही रुक गई थी।  जिला प्रशासन द्वारा जिसका त्वरित संज्ञान में लेकर यह कार्यवाही की गई । सभी ग्रामवासियों ने प्रशासन का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 hour ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!